मंत्री ने समारोह में किया दिल छू लेने वाला डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो, कैप्शन भी लिखा दिलचस्प

Published : Aug 02, 2022, 02:58 PM IST
मंत्री ने समारोह में किया दिल छू लेने वाला डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो, कैप्शन भी लिखा दिलचस्प

सार

इंटरनेट पर नागालैंड के चर्चित मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का एक स्थानीय उत्सव में शामिल होने और इस दौरान पारंपरिक डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री ने कैप्शन में लिखा, देखिए मैं डांस कर सकता हूं। 

कोहिमा (नागालैंड)। नागालैंड के मंत्री  तेमजेन इम्ना अलॉन्ग अब किसी परिचय के मोहताज नहीं। सोशल मीडिया पर वह तब से लोकप्रिय हो रहे हैं, जब से उन्होंने छोटी आंखें और सिंगल होने को लेकर मजेदार व दिलचस्प टिप्पणी की थी। एक बार फिर उनका वीडियो इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है। यह वीडियो है एक आयोजन में उनके द्वारा किए गए डांस का। 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, देखिए मैं डांस भी कर सकता हूं। एक मिनट पांच सेकेंड का यह वीडियो एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को 24 घंटे में करीब साढ़े 11 हजार लाईक्स मिले हैं, जबकि 900 से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं। 

 

 

यह वीडियो त्सुंगरेमोंग उत्सव के दौरान आयोजित सामूहिक नृत्य का है। वीडियो में मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग उत्सव में भाग लेते और कलाकारों के साथ नृत्य करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, देखिए, मैं भी नाच सकता हूं। त्सुंगरेमोग नागाओं का त्योहार है, जो फसल पकने के बाद मनाया जाता है। माना जाता है कि यह भगवान का आशीर्वाद है और फसल ठीक तरीके से पक गई। यह एक समृद्ध और पारंपरिक विरासत है, जिसे नागा अब तक उत्साहपूर्वक संरक्षित करते चले आ रहे हैं। आने वाली पीढ़ी इसे आगे बढ़ाती चली जाएगी। 

मंत्री ने लोगों को उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया 
नागालैंड के मंत्री तेमजेन  इम्ना अलॉन्ग  राज्य के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री है। वह भारतीय जनता पार्टी के राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। कार्यक्रम और डांस का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लोगों से उत्सव देखने के लिए आमंत्रित भी किया। अंत में उन्होंने कहा, नागालैंड की संस्कृति के बारे में जानने और स्थानीय लोगों को नृत्य करते देखने के लिए यहां पधारिए। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं 

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए