शिकारी खुद बना शिकार, ऑक्टोपस को झपटने के चक्कर में बाज खुद बनने वाला था निवालाा, तभी जोर-जोर से रोने लगा और..

Published : Aug 02, 2022, 01:44 PM ISTUpdated : Aug 02, 2022, 01:56 PM IST
शिकारी खुद बना शिकार, ऑक्टोपस को झपटने के चक्कर में बाज खुद बनने वाला था निवालाा, तभी जोर-जोर से रोने लगा और..

सार

एक बाज पानी में मस्ती कर रहे ऑक्टोपस को खाने के लिए झपटता है, मगर यह ऑक्टोपस ज्यादा चालाक निकला। उसने बाज को अपने चंगुल में इस तरह जकड़ा कि बाज जोर-जोर से रोने लगा। चीख सुनकर मछुआरे ने उसकी जान बचाई। 

वैंकुवर (कनाडा)। इंटरनेट पर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक बाज, जो कि पानी में ऑक्टोपस के कब्जे में फंसा है और अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। तभी वहां मछली पकड़ रहे  एक शख्स ने  स्टिक से आक्टोपस की पकड़ को ढीला कर दिया, जिसके बाद बाज पलभर में आक्टोपस के चंगुल से तो छूट गया, मगर पंख भीग जाने और शायद जख्मी भी हो जाने की वजह से तुरंत उड़ने में अक्षम साबित हो रहा था। ऐसे में वह किनारे पर एक झाड़ पर जाकर बैठ जाता है। 

यह  वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट किया गया है। हालांकि, कनाडा के वैंकुवर का यह वीडियो पुराना है और 2019 में सामने आया था, मगर यह एक बार फिर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पानी में एक ऑक्टोपस से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहा बाज जोर-जोर से चिल्ला रहा था। 

 

ऑक्टोपस की पकड़ इतनी मजबूत कि बाज छटपटा भी नहीं पा रहा था 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर पोस्ट किए इस वायरल वीडियो को 24 घंटे से भी कम समय में 46 हजार से अधिक अपवोट मिल चुके हैं, जबकि 23 सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। दावा किया जा रहा है कि मछुआरे घर की ओर लौट रहे थे, तभी उन्हें बाज के रोने की आवाज सुनाई दी। कुछ दूरी पर देखा तो एक बाज खुद को ऑक्टोपस से छूटने की हरसंभव कोशिश कर रहा है, मगर पानी के इस शेर ने बाज को कुछ इस तरह जकड़ रखा था कि उसका निकलना संभव नहीं था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज बिल्कुल असहाय हो चुका है और वह मदद की आस में इधर-उधर देख रहा है। ऑक्टोपस की पकड़ इतनी मजबूत थी कि बाज छटपटा भी नहीं पा रहा था। 

घायल बाज खुद को मुक्त कराने की कोशिश में पूरी तरह थक चुका था 
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बाज ने पहले ऑक्टोपस पर हमला किया था। मछुआरे  शुरू में लड़ाई में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते थे, मगर बाज की चीख-चिल्लाहट देखने के बाद उन्होंने उसे बचाने का फैसला किया। उन्होंने स्टिक से ऑक्टोपस को अपने नाव की ओर खींचा और उसकी पकड़ को ढीली करने के लिए हाथों को दूर किया। इसके बाद ऑक्टोपस  ने खुद ही बाज को छोड़ दिया। चंगुल से छूटते ही बाज उड़कर किनारे पर एक झाड़ पर बैठ गया, जबकि ऑक्टोपस को मछुआरों ने पानी के अंदर धकेल दिया। बाज शायद घायल था या फिर खुद को मुक्त कराने की कोशिश में इतना थक  चुका था कि वह उड़ नहीं सकता। शायद उसके पंख भी भीग चुके थे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बेटे-बहू के साथ मां भी गई हनीमून पर.. लौटने पर पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

Job मांगने गया था 'एलियन', कंपनी से मिला ऐसा जवाब... बोला- अब क्या करूं 

अरविंद केजरीवाल को राजनीति करते दस साल पहले पूरे हो गए, 10 फोटो में देखिए उनके पुराने रंग-ढंग 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Baby AI Viral Video: वायरल बेबी AI वीडियो कैसे बनाएं? जानिए पूरा तरीका
‘बैगन की बातें’ का असली मतलब क्या है? हैदराबाद की भाषा समझिए