New zealand Earthquake : न्यूजीलैंड में भूकंप, समुद्री तूफान व बाढ़ से तबाही, इमरजेंसी घोषित

Published : Feb 15, 2023, 01:38 PM ISTUpdated : Feb 15, 2023, 02:13 PM IST
newzealand earthquake

सार

भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में बताया जा रहा है। अचानक आई तीन आपदाओं से न्यूजीलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

ट्रेंडिंग डेस्क. समुद्री तूफान व उससे आई भयानक बाढ़ से जूझ रहे न्यूजीलैंड को जोरदार भूकंप ने हिलाकर रख दिया है। बुधवार दोपहर आए इस शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई जा रही है। वहीं भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में बताया जा रहा है। अचानक आई तीन आपदाओं से न्यूजीलैंड में हालात बिगड़ गए हैं और इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

 

 

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

न्यूजीलैंड में पिछले कई दिनों से समुद्री तूफान 'गेब्रियल'  (Cyclone Gabrielle) ने भयानक तबाही मचाई है। इस तूफान की वजह से द्वीप पर बेहिसाब बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसी को देखते हुए यहां की सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। वहीं बुधवार को आए भूकंप से निश्चित ही यहां के हालात और बदतर होने की संभावना है। फिलाहाल भूकंप से जान-माल का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

30 सेकंड तक हिली धरती

न्यूजीलैंड की स्थानीय मीडिया के मुताबिक भूकंप का पहला झटका काफी जोरदार था। इसके बाद लगभग 30 सेकंड तक धरती हिलती रही। बताया जा रहा है कि पहले झटके से सड़कों व इमारतों को नुकसान पहुंचा है। लोगों के घरों में रखा सामान भी गिर गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आधी रात कस्टमर ने किया इनकार, डिब्बा खोलकर खुद खाने बैठ गया ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय-Video Viral
दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़