
प्योंगयांग. नॉर्थ कोरिया (North Korean) के तानाशाह किम जोंग (Kim Jong Un) काफी लंबे वक्त से मीडिया से गायब है। 7 साल में ये उनकी सबसे लंबी अबसेंस है, जब वे किसी पब्लिक प्लेस में देखे गए हो। उन्हें आखिरी बार 12 अक्टूबर को प्योंगयांग में एक मिसाइल प्रदर्शनी के कवरेज के दौरान देखा गया है। उसके बाद से वे 30 दिनों से गायब है। किसी भी सार्वजनिक गतिविधियिों में उन्हें नहीं देखा गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी सेहत को लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।
साल 2014 के बाद सबसे लंबी अनुपस्थिति
यह 2014 के बाद से सबसे लंबी अनुपस्थिति है। इस साल की शुरुआत में उनकी हेल्थ को लेकर कई अटकले लगाई गई थी। पिछली बार जब वे 12 अक्टूबर को दिखे थे, तब उन्होंने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने का जिक्र किया था। समाचार एजेंसी केसीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका की नीतियों और साउथ कोरिया से मुकाबला करने के लिए और ज्यादा हथियारों की जरूरत है।
क्या किम जोंग की तबीयत खराब है?
एनके न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, तब से उन्हें नॉर्थ कोरिया के किसी भी चैनल पर नहीं देखा गया है। सैटेलाइट इमेज के जरिए पता चला कि उनके इस्ट कोस्ट बीच हाउस और झील के किनारे ज्यादा एक्टिविटी देखी गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे इन दिनों में वहीं पर होंगे। 7 साल में ये उनकी सबसे लंबी अनुपस्थिति है। हाल के दिनों में उनके हेल्थ को लेकर भी कई अटकलें लगाई गई थीं। इस साल की शुरुआत में 37 साल के किम जोंग युवा दिवस कार्यक्रम में ढीली फिटिंग वाली जैकेट पहने हुए नजर आए थे। तब तस्वीरों के देखकर अंदाजा लगाया गया था कि उन्होंने एक साल में 44 पाउंड तक अपना वजन कम किया है। अब उनकी अनुपस्थिति में एक बार फिर से उनकी तबीयत के खराब होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
चेन स्मोकर हैं किम जोंग?
2011 में सत्ता में आने के बाद मीडिया में उनके खानपान और रहन सहन को लेकर काफी खबरें आईं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि वे चेन-स्मोकर हैं। उनकी हेल्थ को लेकर लगातार कई रिपोर्ट्स आईं। तब उन्हें दोबारा से हेल्थ को सही करने का सुझाव दिया गया। हालांकि उनकी अनुपस्थिति पर कई लोगों ने ये भी कहा कि नॉर्थ कोरिया ने आने वाले हफ्तों में किसी बड़े राजनीतिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, इसकी वजह से किम दिखाई नहीं दिए। अब संभावना जताई जा रही है कि वे 17 दिसंबर को दिख सकते हैं। उस दिन उनके पिता किम जोंग इल के मकबरे की वार्षिक यात्रा है।
ये भी पढ़ें.
कौन है 24 साल की उम्र में 500 पुरुषों से संबंध बना चुकी लड़की, कहा- अगला टारगेट 1000
इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव, ऑफिस खत्म होने के बाद बॉस ने मैसेज किया तो जाएगा जेल
दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क की चौंकाने वाली तस्वीर, 300 दांत फिर भी शिकार को फाड़कर निगल जाती है