
ट्रेंडिंग डेस्क। बड़े-बुजुर्ग कह गए हैं कि इंसान जितना बड़ा होता जाए, उसमें विनम्रता उतनी ही अधिक होती जाए, तो उसके चरित्र और व्यवहार की खूबसूरत कई गुना बढ़ जाती है। फिलहाल हम ऐसे ही एक खूबसूरत इंसान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसकी पुरानी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये तस्वीर आशु सिंह नाम के लिंक्डइन यूजर ने अपने अकाउंट से पोस्ट की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है।
इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वायरल तस्वीर 2017 से पहले की है, जब क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ मैसुरु रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तब उनके किसी प्रशंसक ने यह तस्वीर खींच ली थी और अब एक बार फिर यह वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर लोग श्रीनाथ को भला इंसान और सादगी पसंद शख्सियत करार दे रहे हैं।
वैसे भी अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं, तो आपने जवागल श्रीनाथ के बारे में जरूर सुना होगा। श्रीनाथ ने 2003 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और इन दिनों वे आईसीसी के मैच रेफरी हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे कर्नाटक राज्य के मैसुरु रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करने वाले आशु सिंह ने कैप्शन भी लिखा है।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, यह जवागल श्रीनाथ हैं, जो मैसुरु रेलवे स्टेशन पर गंत्व्य को जाने वाली एक ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कैप्शन में आगे लिखा है, जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यह महान गेंदबाज कितने सरल और सादगी पसंद हैं। आप इस अद्भुत इंसान को पसंद किए बिना नहीं रह सकते। वे हवा में रहने वाले इंसान नहीं हैं। यह हमारी सर्वश्रेष्ठ पीढ़ी के लोग हैं। श्रीनाथ की इस विनम्रता और सादगी ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में अपने विचार व्यक्त किए हैं। एक यूजर ने लिखा, अपने सबसे अच्छे रूप में यह सादगी पसंद इंसान मुझे हमेशा अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा, एक सच्चे सज्जन और महान चरित्र वाले शख्स।
पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम
किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News