इंसानों की औसत उम्र से ज्यादा है इस पक्षी की उम्र, अमेरिका के इस द्वीप में आया नजर

Published : Dec 13, 2022, 10:00 AM IST
इंसानों की औसत उम्र से ज्यादा है इस पक्षी की उम्र, अमेरिका के इस द्वीप में आया नजर

सार

इस पक्षी का नाम विजडम रखा गया था, जो अमेरिका के मिडवे एटॉल (Midway Atol) द्वीप में फिर नजर आया है।

ट्रेंडिंग डेस्क. बढ़ती बीमारियों और खराब खानपान से जहां इंसानों की औसत उम्र (Average Life Expectancy) घट रही है, तो वहीं एक ऐसा पक्षी है जिसकी उम्र कई देशों में लोगों की औसत जीवन प्रत्याश से ज्यादा है। इस पक्षी का नाम विजडम रखा गया था, जो अमेरिका के मिडव एटॉल द्वीप में फिर नजर आया है। इसे देखकर साइंटिस्ट्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। Photo credt : USFWS

कितनी है इस पक्षी की उम्र?

गुरुवार को यूएस फिश एंड वाइल्ड लाइफ सर्विस (USFWS) ने बताया कि विजडम पक्षी की उम्र लगभग 71 वर्ष है। ये धरती पर अबतक का सबसे पुराना ज्ञात पक्षी है। ये पक्षी लेसन अल्बाट्रॉस (Laysan Albatross) है, जो एक समुद्री पक्षी है। इस पक्षी को साइंटिस्ट्स इतने दशकों से कैसे जानते हैं, इसके पीछे एक रोचक कहानी है।

1956 में लगाया था टैग

साइंटिस्ट्स ने सबसे पहले 1956 में इस पक्षी को देखा था, तब इसने अंडे दिए थे। अल्बाट्रॉस पक्षी 5 साल की उम्र के बाद ही अंडे देते हैं। उस वक्त इसकी पहचान के लिए पैर पर Z333 कोड डालकर एक टैग लगाया गया था। ये अपनी एक तय जगह पर वापसी करती थी और बायोलॉजिस्ट इसे इसके टैग से ढूंढ़ लेते थे। वहीं इस साल मिडवे अटोल (Midway Atoll) द्वीप पर इसकी वापसी से साइंटिस्ट्स में खुशी की लहर दौड़ गई।

विजडम को लेकर लोग उत्साहित

साेशल मीडिया पर विजडम की वापसी को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। USFWS के ट्वीट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, 'गजब हो गया..इस पक्षी की उम्र तो मेरे पेरेंट्स से ज्यादा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं मिडवे अटोल आकर इस पक्षी से मिलना चाहूंगा'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'ये बेहद खुशी की बाद है। ये खबर सुनकर काफी अच्छा लगा।'

लायसन एल्बाट्रॉस के बारे में

लायसन अल्बाट्रॉस एक बड़ा समुद्री पक्षी है, ये उत्तरी प्रशांत महासागर क्षेत्र में सबसे ज्यादा पाया जाता है। वर्तमान में उत्तर पश्चिमी हवाई द्वीप समूह में इसकी 99.7% आबादी है। यही एल्बाट्रॉस का घर माना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक लायसन एल्बाट्रॉस पक्षियों की अनुमानित आबादी 1.18 मिलियन है।

यह भी पढ़ें : Shocking Video: जब जहाज से टकराईं सुनामी जैसी लहरें, देखें खौफनाक मंजर

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली