भारत की अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन देख पाकिस्तानियों के उड़े होश, बोले- ये वाकई इंडिया में है...video viral

Published : Mar 13, 2024, 07:25 PM IST
under water metro 1

सार

भारत के पश्चिम बंगाल में भारत की पहली अंडर वॉटर मेट्रो रेल लॉन्च हो चुकी है। ये देश की बहुत बड़ी उपलब्धि है। जब पाकिस्तान के लोगों ने ये अंडर वाटर मेट्रो रेल देखी तो उनको जैसे यकीन ही नहीं हुआ। वे पूछ रहे थे ये वाकई भारत में है। वीडियो वायरल हो रहा।

वायरल न्यूज। भारत का डंका अब पूरे विश्व में बज रहा है। देश दिनोंदिन तरक्की करता जा रहा है। ऐसे में देश पहली अंडर वॉटर ट्रेन भी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने देश की पहली अंडर वॉटर ट्रेन का उद्घाटन किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पाकिस्तान के लोगों को वहां की न्यूज रिपोर्ट भारत की अंडर वॉटर मेट्रो रेल दिखा रही है। भारत की इस उपलब्धि पर पाकिस्तान के लोग हैरान हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पानी के अंदर मेट्रो देख हुए हैरान
भारत की अंडरवॉटर ट्रेन की बड़ी उपलब्धि पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के बाशिंदे आश्चर्य में पड़ गए हैं। वायरल वीडियो में पाकिस्तान के लोग भारत की अंडर वॉटर ट्रेन देखकर हैरान हो रहे हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि नदी के अंदर कैसे मेट्रो रेल दौड़ाई जा रही है। उनके चेहरों पर अंडर वॉटर ट्रेन देखने का अश्चर्य साफ नजर आ रहा है। पाकिस्तान में इस वीडियो को हजारों लोग देख रहे हैं।

पढ़ें CPU और Mother board को युवक ने बनाया 'तवा', इसी पर सेंका पराठा, video viral

क्या ये वाकई भारत है 
भारत की इस उपलब्धि पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। वायरल वीडियो में अंडर वॉटर ट्रेन देखकर लोग कह रहे हैं कि ये वाकई भारत है। पहले पाक रिपोर्टर ने लोगों को अंडर वॉटर ट्रेन दिखाई और पूछा कि ये कहां है, तो किसी ने अमेरिका कहा तो किसी ने चीन और जापान का नाम लिया। लेकिन जब उन्हें पता चला तो कि ये भारत की अंडर वॉटर ट्रेन हो तो वे हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर दिखा रिएक्शन
भारत की अंडर वाटर ट्रेन की उपलब्धि पर पाकिस्तान के लोग ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत काफी तेजी से तरक्की कर रहा है जबकि पाकिस्तान सरकार महंगाई को ही काबू नहीं कर पा रही है। लोगों ने पाकिस्तान सरकार पर भी सवाल उठाए। 

देखें वीडियो

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल