क्या बात ऐ गाने पर पाकिस्तानी दूल्हा दुल्हन का डांस हुआ वायरल, यूजर्स ने लिखा- जरा दुल्हन की मुस्कान तो देखो

Published : Oct 03, 2021, 05:23 PM IST
क्या बात ऐ गाने पर पाकिस्तानी दूल्हा दुल्हन का डांस हुआ वायरल, यूजर्स ने लिखा- जरा दुल्हन की मुस्कान तो देखो

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाले दूल्हा और दुल्हन की पहचान हो गई है। ये अनुम हसन और मोहम्मद शहरयार हैं। वीडियो को सबसे पहले इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दूल्हा और दुल्हन के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये कपल हार्डी संधू के 'क्या बात ऐ' गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो को कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो की खास बात ये है कि दूल्हा-दुल्हान एक दूसरे के स्टेप्स को शानदार तरीके से फॉलो कर रहे हैं। उनके कदमों का मूव सधा हुआ दिख रहा है। 

कौन हैं ये दूल्हा-दुल्हन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाले दूल्हा और दुल्हन की पहचान भी हो गई है। ये अनुम हसन और मोहम्मद शहरयार हैं। वीडियो को सबसे पहले इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद वहां से ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में अनु और शहरयार को कदमों में तालमेल बिठाते हुए देखा जा सकता है। उनके परिवार के लोग और दोस्त चीयर कर रहे हैं।

मोहम्मद शहरयार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या बात है। हां मैं कुछ कदम भूल गया था, लेकिन यह सब अच्छा है। ये रहा वीडियो...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर नेटिजन्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि ये कोई प्रोफेशनल डांसर हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, दुल्हन की मुस्कान शानदार है। एक खूबसूरत कपल।

1 लाख से ज्यादा व्यू

वीडियो को दो दिन में एक लाख से ज्यादा बार देखा गया है। कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो को यूट्यूब पर भी डालें। वहीं कुछ यूजर्स ने दुल्हन के साथ ही दूल्हे की स्माइल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूल्हे की स्माइल भी शानदार है। कुछ ने इस क्रेजी डांसिंग बताया। 

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

     

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल