पंडित जी ने मां दुर्गा के सामने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख लोगों को इस लड़की की आई याद

Published : Oct 21, 2021, 04:54 PM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 05:37 PM IST
पंडित जी ने मां दुर्गा के सामने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख लोगों को इस लड़की की आई याद

सार

योहानी (Yohani Diloka De Silva) के गाने का संस्करण मई में जारी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। योहानी की Manike Mage Hithe ने 3 महीने के भीतर YouTube पर 91 मिलियन व्यूज को पार कर लिया।

(तस्वीर में बाएं, डांस करते हुए पंडित जी, दाएं सिंगर योहानी)

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक पंडित जी के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वे मां दुर्गा की मूर्ति के सामने माणिके मगे हिते की धुन पर धुनुची नाच करते हुए दिख रहे हैं। श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा (Yohani Diloka De Silva) के माणिके मगे हिते (Manike Mage Hithe) गाने को रिलीज हुए लगभग पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन इंटरनेट अभी भी ये वायरल हो रहा है। 

30 सेकंड का है वीडियो
मशहूर हस्तियों के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी Manike Mage Hithe ट्रेंड में शामिल हुए और अपने वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किए। इसी दौरान एक पंडित जी की एक छोटी क्लिप मिली, जो मां दुर्गा की मूर्ति के सामने माणिके मगे हिते की धुन पर धुनुची नाच करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर लगता है कि ये किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया है और फिर इसे रोमिंग बरुन नाम के YouTube अकाउंट पर पोस्ट किया है।

Manike Mage Hithe को 91 मिलियन से ज्यादा व्यूज
धुनुची एक अगरबत्ती जैसी होती है, जिसका इस्तेमाल आरती के दौरान किया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान लोग अक्सर देवी मां के सामने अगरबत्ती पकड़कर धुनुची नृत्य करते हैं। अब 30 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। माणिके मगे हिते सतीशन रथनायका का 2020 का गाना है। योहानी के गाने का संस्करण मई में जारी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। योहानी की Manike Mage Hithe ने 3 महीने के भीतर YouTube पर 91 मिलियन व्यूज को पार कर लिया।

एयर होस्टेस का वीडियो भी हुआ वायरल
सितंबर में इंडिगो एयर होस्टेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। खाली फ्लाइट में मानिक मैगे हिते के साथ डांस करती हुई एयर होस्टेस के वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। योहानी अक्टूबर में पहले बिग बॉस 15 में शामिल हुई थी। तब सलमान खान ने उनके साथ मानिके मगे हिते गाया था।

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

जब बर्तन में फंस गया कुत्ते का सिर, जबरदस्त वायरल हो रहा 11 सेकंड का वीडियो
आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी