भारत से ज्यादा पेरिस की सड़कों पर कचरा? वायरल वीडियो में दिखा गजब नजारा

Published : Nov 26, 2025, 03:19 PM ISTUpdated : Nov 26, 2025, 03:45 PM IST
paris garbage

सार

Viral Video पेरिस की सड़कों पर कचरा दिखाता है, जो इसकी 'क्लीन सिटी' की इमेज पर सवाल उठा रहा है।  न्यूयॉर्क और लंदन जैसे टॉप मोस्ट शहरों में भी ये समस्या आम है। स्वच्छता बनाए रखना खाली प्रशासन की नहीं, बल्कि नागिरकों की भी जिम्मेदारी है।  

Paris street garbage viral video: पेरिस अपनी खूबसूरती और मोहब्बत के शहर के रूप में जाना जाता है। इसे दुनिया की सबसे क्लीन सिटी में भी शुमार किया जाता है। दुनियाभर से टूरिस्ट इस शहर की इसी खासियतों को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। भारतीयों का तो ये फेवरेट डेस्टीनेशन बन गया है। यहां एफिल टावर को देखने के साथ यहां के कल्चर और बेहतरीन बसाहट के साथ खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं।

पेरिस की सड़कों पर फेला कचरा ही कचरा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि पेरिस की सड़कों पर कचरा इतना है कि उसे देखकर किसी को यकीन नहीं होता कि ये वाकई में सबसे क्लीन सिटी में शामिल किया जाता है। इस वीडियो में एक भारतीय पर्यटक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलते ही सड़क पर पसरी भारी गंदगी, कूड़ा-करकट देखकर हैरान रह जाता है। वह कहता है, "पेरिस है या मछली मार्केट?"​

फ्रांस की राजधानी में दिल्ली की सड़कों जैसी भीड़?

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, पेरिस के इस कचरे भरी सड़कों और भारी भीड़ भाड़ ने यूजर्स को काफी चौंका दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स आगे बढ़ता है, वहां की सड़कों का हाल बदहाल होता जाता है। यह क्लिप साफ कर देती है कि पेरिस के कुछ हिस्सों में भारी गंदगी और बदइंतजामी से जूझ रहे हैं।​

इसी तरह, न्यूयॉर्क और लंदन जैसी बड़ी सिटीज़ में भी पब्लिक  पर कूड़ा प्रबंधन को लेकर गंभीर समस्या है। अमेरिका के इस न्यूयॉर्क शहर के रहने वालों को लंबे समय तक प्लास्टिक बैग में कचरा फेंकना पड़ रहा है, जिससे यहां की गलियों  में गंदगी पसरी रहती है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी ने कचरा कलेक्शन के तरीके में बदलाव किया है। हालांकि अभी समस्या जस की तस बनी हुई है। लंदन में तो अब भारत- पाकिस्तान समेत कई देशों के नागरिक बस चुके हैं। इस शहर  में भारी भीड़भाड़ हो चुकी है। अब इस शहर में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखती है।   

विकसित शहरों में भी अब गंदगी और बढ़ती आबादी की समस्या देखी जा रही है। ऐसे में सार्वजनिक सफाई की व्यवस्था कैसे बेहतर की जाए इस पर माथापच्ची जारी है। 

देखें दुनिया टॉप शहरों में गंदी के आलम का वीडियो- 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Articles on

Recommended Stories

कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय
Viral Fashion: प्रेस के निशान वाली इस शर्ट की कीमत सुनकर चकरा जाएगा आपका दिमाग!