विमान में अचानक ऐसी घटना हुई कि यात्री यहां-वहां भागने लगे.. तुरंत जमीन पर उतारने का दिया गया आदेश

Published : Oct 18, 2022, 12:20 PM ISTUpdated : Oct 18, 2022, 12:30 PM IST
विमान में अचानक ऐसी घटना हुई कि यात्री यहां-वहां भागने लगे.. तुरंत जमीन पर उतारने का दिया गया आदेश

सार

तुर्की एयरलाइंस के विमान तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता जा रहा था। हवा में ऐसी अजीबो-गरीब घटना घटी कि मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 

कुआलालम्पुर। मलेशिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां राजधानी कुआलालम्पुर में तुर्की एयरलाइंस के एक यात्री विमान को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। यह घटना बीते बुधवार की है, जो अब सामने आ रही है और यह सब उड़ान के दौरान नशे के हालत में एक यात्री की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि विमान तुर्की की राजधानी इस्तांबुल से इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता जा रहा था। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस के इस विमान में नशे में एक यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट से लड़ाई कर ली। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई इस घटना की वीडियो क्लिपिंग में एक व्यक्ति को प्लास्टिक की हथकड़ी पकड़े केबिन क्रू मेंबर को घूंसे मारते देखा जा सकता है। इससे विमान में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबरा गए। हंगामे के बीच आरोपी व्यक्ति एक फ्लाइट अटेंडेंट को पैर से मारता हुआ भी दिख रहा है। 

 

 

इस घटना की वजह से जो विमान इस्तांबुल से जाकार्ता जा रहा था, उसे मलेशिया के कुआलालम्पुर की ओर से मोड़ा गया और यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वायरल वीडियो क्लिप को अब तक करीब साढ़े पांच लाख बार देखा गया है, जबकि दस हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, साढ़े तीन हजार से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है। इसके अलावा छह सौ से अधिक यूजर्स ने इस पोस्ट पर अपने कमेंट्स पोस्ट किए हैं। 

फ्लाइट अटेंडेंट की अंगुली चबा गया आरोपी यात्री 
आरोपी यात्री की पहचान एक इंडोनेशियाई नागरिक के तौर पर हुई। वह नशे में था और उसने फ्लाइट अटेंडेंट स्टीवर्ड से विवाद करना शुरू कर दिया। स्टीवर्ड ने उसे शांत रहने को कहा, मगर आरोपी यात्री और भड़क गया। उसने स्टीवर्ड के हाथ की एक अंगुली चबा ली। इसके बाद विमान में बैठे यात्रियों में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और यात्री दहशत में आकर इधर से उधर भागने लगे तथा चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद एटीसी को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद विमान को जाकार्ता की जगह कुआलालम्पुर के लिए मोड़ दिया गया। यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर आरोपी व्यक्ति को नीचे उतारा गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। विवाद की असल वजह की जानकारी सामने नहीं आ पाई। 

खबरें और भी हैं.. 

वो 16 देश जहां बुर्का नहीं पहन सकतीं महिलाएं, वो 5 देश जहां नहीं पहना तो मिलेगी सजा 

क्या है हिजाब, नकाब, बुर्का, अल-अमीरा और दुपट्टा, कैसे हैं एक दूसरे से अलग, पढ़िए डिटेल स्टोरी

PREV

Recommended Stories

वायरल होने के लिए मां ने बेटे संग किया हैरान करने वाला स्टंट, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
5-स्टार होटल में रहती है ये बिल्ली, नाम है 'लिलिबेट'-निराले हैं ठाठ