बेंगलुरू हवाई अड्डे पर महिलाओं और बच्चोंं ने शुरू कर दिया गरबा, जानिए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने क्या दिया रिएक्शन

Published : Oct 01, 2022, 10:21 AM IST
बेंगलुरू हवाई अड्डे पर महिलाओं और बच्चोंं ने शुरू कर दिया गरबा, जानिए एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने क्या दिया रिएक्शन

सार

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाओं और बच्चों का समूह गरबा करते देखा जा सकता है। इससे पहले मुंबई लोकल ट्रेन और मरीन ड्राइव पर लोग गरबा देखे गए थे। 

बेंगलुरु। नवरात्रि पर्व की धूम देशभर में दिखाई पड़ रही है। वहीं, लोग सार्वजनिक जगहों पर भी गरबा करते दिख जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई में मरीन ड्राइव पर युवाओं का एक समूह गरबा कर रहा था। इसके बाद महिलाओं का एक समूह मुंबई के ही किसी लोकल ट्रेन की बोगी में गरबा करते दिखा। दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए और अब बेंगलुरु हवाई अड्डे से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जहां कुछ यात्री गरबा करते देखे जा सकते हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो क्लिप और फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दिव्या पुटरेवू नाम के अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के एक बड़े से हॉल में कुछ महिलाओं और बच्चों का समूह गरबा कर रहा है। बैंकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक की धुन पर यह समूह गरबा की चाल में थिरक रहा है। वहीं, एयरपोर्ट पर आए बहुत से यात्री इस डांस का आनंद ले रहे हैं। एक शख्स को इस पूरे क्षण का वीडियो बनाते हुए भी देखा जा सकता है। 

 

 

वीडियो देखने के बाद स्पष्ट है कि किस तरह देशभर में नवरात्रि की धूम शुरू हो गई है। लोग मां की अराधना कर रहे हैं। जगह-जगह पंडाल बने हैं और मां की प्रतिमा वहां रखी है। दिव्या ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, बस, उन पर भरोसा करें, जो कहते हैं कि बेंगलुरु में कभी भी कुछ भी हो सकता है। यात्रियों द्वारा बेंगलुरू एयरपोर्ट पर गरबा डांस की एक झलक। 

बेंगलुरू में कुछ भी हो सकता है 
वीडियो में उत्साही भीड़ को गरबा डांस के प्रदर्शन में भाग लेते हुए दिखाया गया है। वहां खड़े अन्य कई यात्री दर्शक की भूमिका में रहते हुए इस क्षण का आनंद ले रहे हैं। इस वीडियो को बेंगलुरु एयरपोर्ट के अधिकारी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर रिएक्शन दिए हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट के एक अधिकारी की ओर से ट्वीट में लिखा गया, नमस्कार, इस वीडियो को पोस्ट करने के लिए धन्यवाद। बीएलआर एयरपोर्ट अपने यात्रियों को हमेशा महान क्षण उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहता है। यात्री भी हमारे प्रयास की तारीफ करते हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक यूजर ने लिखा, बेंगलुरु ऐसा सांचा है, जहां कई संस्कृतियां एक साथ पिघलती हैं और उस सांचे में ढलती हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा, यहां कुछ भी हो सकता है और इसी लिए हम बेंगलुरू से प्यार करते हैं। 

खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH