
ट्रेंडिंग डेस्क : सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वो पाकिस्तानी लड़की तो आपको याद होगी जो 'पावरी हो रही है' करके इंटरनेट पर छा गई थी। अब यही पावरी गर्ल (Pawri Girl) यानी कि दानानीर मोबिन (Dananeer Mobeen) एक बार फिर सुर्खियों में छाई है। दरअसल, इस बार वह 'पावरी हो रही है' का नया वर्जन अपने फॉलोअर्स के लिए लेकर आई हैं। इस वीडियो में वह 'बाप की पार्टी' करती नजर आ रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा पावरी गर्ल का यह नया वीडियो...
दानानीर मोबिन ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह सिर पर पल्लू ली हुई नजर आ रही है। वहीं दीवार पर उनके पिता और भाई बहन की एक तस्वीर लगी है। यहां पर उन्होंने अपना वीडियो रिकॉर्ड किया और पावरी हो रही है का नया वर्जन शूट किया। इस वीडियो में उन्होंने एक बच्ची की तरह लिप्सिंग की, जो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इसमें वह कहती है 'हाय गायज ये मैं हूं, ये हमारे बाप है और यहां हमारे बाप की पार्टी हो रही है।' दानानीर ने इसी बच्ची के वीडियो पर लिप्सिंग की ओर इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने इस पश्तून लड़की का भी वीडियो पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: बेटे की जान बचाने सांड से भिड़ गया पापा, फिल्मी स्टाइल में दी शिकस्त, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 1.7 लाख से ज्यादा इसे लाइक कर चुके हैं। बता दें कि 2021 में, मोबिन, जो उस समय 19 साल की थी, उन्होंने पाकिस्तान में रहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उसके शब्द, 'ये हमारी कार है और ये हम है और ये हमारी पावरी हो रही है' थे। भारत में यह तब लोकप्रिय हुआ जब यशराज मुखाटे ने इसपर अपना रिमिक्स वर्जन पेश किया था।
यह भी पढ़ें- Pashu Kisan Credit Card: पशुपालन या डेयरी फॉर्मिंग कर रहे प्लान, सरकार करेगी आपकी मदद, जानें पूरी स्कीम
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News