russia ukraine war: जंग के बीच इस भारतीय ने अपने रेस्तरां में दी यूक्रेनियों को जगह, ऐसे कर रहे उनकी सेवा

Published : Mar 04, 2022, 10:34 AM IST
russia ukraine war: जंग के बीच इस भारतीय ने अपने रेस्तरां में दी यूक्रेनियों को जगह, ऐसे कर रहे उनकी सेवा

सार

यूक्रेन के कीव में 'साथिया' एक भारतीय रेस्तरां है जो रूस के साथ चल रहे संकट के बीच लोगों को आश्रय दे रहा है। यहां अभी 130 लोग सुरक्षित रह रहे हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia Ukraine War) का आज नौवां दिन है। यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच घमासान लड़ाई जारी है। इस बीच रूस (Russia) के यूक्रेन पर हमले (Attack on Ukraine) के बीच कीव में 'साथिया' नाम के एक भारतीय रेस्तरां में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं, गुजरात के इस शख्स की कहानी, जो दूसरे देशवासियों की दिल-ओ-जान से मदद कर रहे हैं...

यूक्रेन के सबसे अधिक आबादी वाले शहर कीव पर रूस के हमले के बाद, कई लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। सरकारें और अधिकारी अपने नागरिकों को निकालने की व्यवस्था तो कर रहे है, लेकिन हजारों लोग अब भी यहां फंसे हुए है। इस बीच एक भारतीय नागरिक यूक्रेनी लोगों की मदद कर रहा है। जी हां, यूक्रेन के कीव में एक भारतीय रेस्तरां चला रहे गुजरात के मनीष दवे इस संकट के समय में लोगों को अस्थायी आश्रय देने का काम कर रहे है। 

यह भी पढ़ें-तड़प-तड़प कर मर गया घायल भतीजा; लाश उठाकर आ रही थी डॉक्टर आंटी; रास्ते में वो भी मारी गई

Russia Ukraine War, तहखानों में जन्म ले रहे नन्हे यूक्रेनी, एक मां ने कहा-'पहले डर लगता था; लेकिन अब नहीं'

साथिया नाम के इस भारतीय रेस्तरां और इस नेक पहल के पीछे मनीष दवे देश में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक रेस्तरां खोलने के लिए अक्टूबर 2021 में वडोदरा से यूक्रेन आए थे। इस बीच रूसी आक्रमण के बाद उन्होंने अपने रेस्तरां के तहखाने की पेशकश उन लोगों को की जिन्हें रहने के लिए एक सुरक्षित जगह और खाने के लिए भोजन की आवश्यकता थी। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने सभी लोगों को आमंत्रित किया और लिखा कि "हम मुफ्त भोजन की व्यवस्था करने और अपनी क्षमता के अनुसार रहने की पूरी कोशिश करेंगे। यूक्रेन के साथ एकजुट रहें।"

सोशल मीडिया पर मनीष के इस कार्य की खूब सरहाना की जा रही है कि मुश्किल समय में वह यूक्रेनियों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बता दें कि साथिया रेस्तरां अपने परिसर में 130 से अधिक लोगों को आश्रय दिया गया है। मनीष और उनके 11 सदस्यों के कर्मचारी निवासियों के लिए दाल और चावल जैसे भारतीय भोजन तैयार करते हैं। रेस्तरां मालिक को आश्रय को चालू रखने के लिए लोगों से भोजन, चावल और सब्जियों का योगदान मिला है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War:धमाकों की आवाज सुनकर सहम गए गोरिल्ला मां-बेटे; कोई नहीं जानता बचेंगे या मरेंगे

ब्रिटेन की 99 वर्षीय Queen Elizabeth II ने यूक्रेन के नागरिकों के लिए खोला खजाना, जानिए कितने अरब किए दान

यूक्रेन में बरस रहे रूसी बमों के बीच लोगों को बचाने के लिए ह्यूमन चेन, जानिए रूस क्यों दिखा रहा दरियादिली

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH