
वायरल डेस्क. इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हो रही है। इसमें एक महिला शादी का लहंगा पहन कर लंदन की सड़क पर टहल रही है। इस रील को श्रद्धा नाम की यूजर ने शेयर किया है। वह इंडियन-स्पेनिश मॉडल है। इनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं।
वीडियों में क्या है
इस रील में मॉडल ने आभूषणों के साथ लाल कढ़ाई वाले लहंगे में दुल्हन के लिबास में दिख रही है। उन्होंने भारी गहने भी पहने हैं। इसके बाद वह मेट्रो में चढ़ जाती है, जहां पर उन्हें लोग देखने लगते हैं। उनके लिबाज को देख लोग चौंक जाते है। एक महिला उन्हें कॉम्प्लिमेंट देते हुए कहती है- गॉरजियस। सभी की नजरें मॉडल पर टिकी रहती हैं। इसके बाद वह सड़कों पर टहलती हुई नजर आती है। यहां भी मेट्रो की तरह माहौल होता है।
देखें वीडियो
कुछ लोग उनकी तस्वीरें भी लेते हुए नजर आ रहे है। इस रील पर अब तक 42 मिलियन व्यूज और 27 लाख से ज्यादा लाइक्स है।
किसी तारीफ की तो किसी ने आलोचना
इस रील पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। इसमें किसी ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ की तो किसी ने इसे अटेंशन पाने की तरकीब बताया है। इस बीच एक कमेंट आया कि महिला ने बिना झिझक अपनी संस्कृति के मुताबिक परिधान पहनने के लिए तारीफ की है।
एक यूजर ने लिखा- भारत में लोग सोचेंगे कि आप भागी हुई दुल्हन हैं। दूसरे ने लिखा- बेहद खूबसूरत। तीसरे यूजर ने लिखा- उनका कॉन्फिडेंस लेवल। चौथे यूजर ने लिखा- भारतीय संस्कृति पर गर्व है। पांचवे यूजर ने लिखा- सो एलिगेंट, सो ब्यूटीफूल।
एक अन्य यूजर ने लिखा- शर्मनाक! कौन शादी का लहंगा पहनकर सड़कों या स्ट्रीट पर जाता है? भारत में लोग ऐसा नहीं करते है। कुछ लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए इस तरह के स्टंट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
डकेट का साक्षी पर किया 11 साल पुराना पोस्ट वायरल, लिखा- धोनी की पत्नी/गर्लफ्रेंड...
एक किडनी के साथ जन्में बॉडीबिल्डर की मौत, इंस्टाग्राम पर थे बेहद पॉपुलर
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News