दादी नहीं ये तो सुपर दादी हैं, 95 की उम्र में दौड़ाई कार...वीडियो वायरल

Published : Feb 11, 2024, 11:11 PM IST
old woman

सार

सोशल मीडिया पर एक बूढ़ी दादी का कार चलाते वीडियो वायरल हो रहा है। नागालैंड के मंत्री ने भी वीडियो शेयर  कर उनके जज्बे को सलाम किया है। 

ट्रेंडिंग न्यूज। सोशल मीडिया ट्रेंडिंग न्यूज  और वीडियो की भरमार है। इन दिनों एक 95 साल की बूढ़ी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कार चलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में बूढ़ी महिला कई तरह के रिएक्शन भी दे  रही हैं जिसे देखकर यूजर्स भी उनकी ताऱीफ कर रहे हैं। नागालैंड के मंत्री ने भी वीडियो शेयर कर बूढ़ी दादी की जिंदादिली की तारीफ की है। 

नागालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में एक 95 साल की वृद्ध महिला को कार चलाते दिख रही है। महिला बडे़ आराम से कार चलाते हुए रिएक्शन भी दे रही है। उम्र का जरा भी असर उनके ऊपर नजर नहीं आ रहा है। 

पढ़ें शादी समारोह बना अखाड़ा, दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चलीं कुर्सिया, video viral

वीडियो में मजेदार बातचीत करते हुए गाड़ी ड्राइव कर रही बूढ़ी दादी
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला अपने पोते के साथ गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठी  है। वह अपने पोते से बातचीत कर रही है। पोता दादी से पूछता है कि पहले कभी आपने गाड़ी चलाई है तो दादी बड़े जॉली अंदाज में जवाब देती हैं। पोते ने पूछा और क्या चलाई हो तो हंसते हुए बोली बंदूक भी चलाई है। वीडियो में सड़क पर कार दौड़ाती दादी ने यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो को लोग लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। 

देखें वीडियो

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
Indonesia Waterfall Accident: झरने पर नहाते समय फिसली 25 साल की युवती, अगले दिन मिला शव, वायरल वीडियो ने झकझोरा