ट्रैफिक के बीच सड़क पर हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो में देखिए कैसे डगमगा रही थीं कारें

Published : Jul 10, 2022, 02:57 PM IST
ट्रैफिक के बीच सड़क पर हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो में देखिए कैसे डगमगा रही थीं कारें

सार

एक पायलट अपने ससुर को बिठाकर प्लेन उड़ा रहा था, तभी बीच में इंजन फेल हो गया। अथॉरिटी ने उसे सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करने को कहा। मगर यह इतना कठिन था कि सबकी सांसें अटक गईं। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

नई दिल्ली। हाल ही में एक पायलट ने व्यस्त सड़क पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यह पूरी घटना विमान के अंदर रखे विंग कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसे स्थानीय पुलिस ने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह हैरान करने वाला मामला अमरीका के कैरोलिना का है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीते 3 जुलाई की है। यहां पायलट विंसेट फ्रेजर एकल इंजन वाला विमान उड़ा रहे थे। विंसेट के साथ उनके ससुर भी थे। अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया, जिसकी जानकारी उन्होंने अथॉरिटी को दी। अथॉरिटी ने उन्हें सेफ लैंडिंग की सलाह देते हुए आसपास सख्त सतह या सड़क पर लैंडिंग कराने की बात कही। 

पास में ही नॉर्थ कैरोलिना का फोर लेन हाइवे था। वहां उन्होंने लैंडिंग कराने की सोची। अथॉरिटी और पुलिस अधिकारियों ने कहा, यह बेहद तनावपूर्ण काम था। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान सड़क पर लैंड करने से पहले वह हवा में मंडरा रहा था। बीच में बिजली के तार थे, जिनसे बचाव करना जरूरी था। वरना पलक झपकते कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इसके अलावा नीचे सड़क पर गाड़ियां लगातार आ-जा रही थीं, उन्हें बचाना भी जरूरी था। वे भी अचानक विमान को देखकर समझ नहीं पा रहे थे कि माजरा क्या है। 

अधिकारियों ने की फ्रेजर की तारीफ, बोले- यह विनाशकारी हो सकता था 
अधिकारियों ने बताया कि फ्रेजर ने कमाल का काम किया और उन्होंने बेहतरीन लैंडिंग कराई। ऐसी बहुत सी चीजें थीं, जो विनाशकारी हो सकती थीं। हालांकि, फ्रेजर ने सूझबूझ का परिचय दिया और ऐसा कुछ नहीं हुआ। जबकि फ्रेजर मरीन सेवा में रहे हैं और उन्हें पायलट उड़ाने का लंबा अनुभव नहीं था। करीब एक साल पहले ही उन्होंने पायलट का लाइसेंस हासिल किया है। फिर भी उन्होंने शानदार काम का परिचय दिया और कोशिश की कि वे कम से कम चीजों को नुकसान पहुंचाएं। 

फ्रेजर बोले- मेरी बस यही कोशिश थी कि कम से कम नुकसान हो और जान बच जाए 
इस वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा गया। पांच हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया और नौ सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट्स दिए हैं। फ्रेजर ने उस पल को याद करते हुए कहा, मेरी कोशिश बस यही थी कि कम से कम नुकसान हो और सबकी जान बच जाए। यूजर्स ने कहा, ये तो कमाल था। उस हाइवे पर लगातार कारें चल रही थीं। ऐसे में प्लेन उतारना बेहद कठिन था। एक यूजर ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि सभी सुरक्षित है। पायलट ने बेहतरीन काम किया। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

1BHK का मंथली किराया 8 लाख! वायरल वीडियो देख चौंक गए लोग
सुबह के 3 बजे बालकनी में फंसा लड़का, बाहर निकलने का जुगाड़ हुआ वायरल