वायरल हुआ जवानों का वीडियो, 'ढल गया दिन हो गई शाम' गाने पर किया परेड

Published : Jun 14, 2021, 07:30 PM IST
वायरल हुआ जवानों का वीडियो, 'ढल गया दिन हो गई शाम' गाने पर किया परेड

सार

इंटरनेट पर जवानों के परेड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। परेड का ये नया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

ट्रेंडिंग डेस्क. नागालैंड के जवानों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में जवान एक्टर जितेंद्र की पिल्म के गाने पर परेड करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गाना है  ‘ढल गया दिन हो गई शाम’ परेड का ये नया अंदाज अब सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है।

 

 

सभी जवान गाने के साथ-साथ ताल मिलाकर गा रहे हैं और मार्च कर रहे हैं।  इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस ऑफिसर रूपिन शर्मा ने भी शेयर किया है। सेना के जवानों के लिए हर भारतीय नागरिक के दिल में सम्मान होता है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है- ढल गया दिन हो गई शाम, जाने दो, जाना है। आगे जाकर क्या करोगे, पीछे मुड़। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

PREV

Recommended Stories

आसमान से होगी रंगीन रोशनी की बरसात? नोट करें डेट और टाइम
MBBS छात्रा की शर्मनाक करतूत, जूनियर टीम से हारी तो किया कांड, वीडियो देख बोले लोग शर्म करो