Press Freedom Day 2022 पर अपने पत्रकारों साथियों का करें सम्मान, इन मैसेज, कोट्स और शायरी से करें उन्हें विश

Published : May 03, 2022, 06:20 AM IST
Press Freedom Day 2022 पर अपने पत्रकारों साथियों का करें सम्मान, इन मैसेज, कोट्स और शायरी से करें उन्हें विश

सार

Happy Press Freedom Day 2022  Wishes: एक राष्ट्र का चौथा स्तंभ मीडिया है जो सरकार को लोगों से जोड़ता है। आप सभी को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 की शुभकामनाएं।

ट्रेंडिंग डेस्क : 3 मई को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (World Press Freedom Day) मनाया जा रहा है। इसकी सिफारिश 1991 में यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस में की गई थी। इसके बाद साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की। तब से हर साल 3 मई को संविधान के चौथे स्तंभ प्रेस की आजादी के मह‍त्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ये दिन मनाया जाने लगा। हालांकि, भारत में 4 जुलाई, 1966 को प्रेस परिषद की स्थापना हुई। इसके बाद से हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है और 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस। ये दिन देश-दुनिया के पत्रकार साथियों की कार्य की सरहाना करने का दिन है। ऐसे में आप अपने पत्रकार साथियों को इन  मैसेज, कोट्स और शायरी (Press Freedom Day 2022 Wishes) के जरिए उन्हें विश कर सकते है और उन्हें स्पेशल फील करवा सकते है...

हैप्पी प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2022 शुभकामनाएं
किसी देश का वास्तविक विकास नागरिकों के भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर निर्भर करता है। इसलिए जनता की आवाज पर कभी दबाव न डालें। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए आज हम अपने देश के पत्रकारों के साथ विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जो वास्तविक सच्चाई को व्यक्त करने के लिए जनता के लिए काम करते हैं- हैप्पी प्रेस फ्रीडम डे।

किसी को भी समाज और लोगों की आवाज को दबाने न दें। इस दिन एक साथ खड़े हों और प्रेस को आजाद होने दें। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं।

स्वतंत्रता के बिना प्रेस कुछ भी नहीं है और प्रेस के बिना समाज कुछ भी नहीं है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की आपको बहुत बहुत बधाई.... आइए इस दिन को एक बेहतर देश, बेहतर जीवन के लिए मनाएं !!!

लोकतंत्र की मजबूती, जनता को जागरूक करना और जनता के हितों की रक्षा के लिए उनकी आवाज बनने के लिए समस्त मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

पत्रकारिता पर अनमोल विचार
लोकतंत्र की सफलता या विफलता उसके पत्रकारिता पर आधारित रहता हैं- स्कॉट पेली

मैं पत्रकार बना ताकि, दुनिया के दिल के अधिक करीब रहू- हेनरी ल्यूस

प्रेस आधुनिक जीवन के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, खासकर लोकतंत्र में. प्रेस के पास जबरदस्त शक्तियां और जिम्मेदारियां हैं। प्रेस का सम्मान किया जाना चाहिए और उसका सहयोग भी- पंडित जवाहरलाल नेहरु

प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा हैं- हेनरी ल्यूस

पत्रकारिता कोई पेशा नहीं है, यह जनसेवा का माध्यम है, लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करने, शांति और भाईचारे की भावना बढाने में इसकी भूमिका है- डॉ. शंकर दयाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रपति

एक पत्रकार की पहली निष्ठा जनता के प्रति होनी चाहिए और उसे स्वतंत्र रहना चाहिए। किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत, दलों, संगठनों के दबाव में नहीं आना चाहिए। बल्कि सच्चाई को उजागर करना चाहिए- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति

खींचो न कमानों को न तलवार निकालो, जब तोप मुकाबिल हो तो अखबार निकालो- अकबर इलाहाबादी

ये भी पढ़ें- Eid Al-Fitr 2022: ईद पर अपने करीबियों और रिश्तेदारों को इन विशेज, शायरी और कोट्स से दें मुबारकबाद

Eid 2022: कबाब से लेकर बिरयानी तक अपने ईद के मेन्यू में शामिल करें ये 5 लाजवाब डिश


 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH