
वायरल डेस्क। कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका के मृत पाए जाने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। ये खबर सच है या अफवाह इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी। हांलाकि बाद में काफी लोगों ने इस समाचार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा लिया।
कुरान जलाने की हरकत से चर्चा में आया
सलवान मोमिका के कुरान जलाने की हरकत ने उन्हें चर्चा में ला दिया था। एक पूर्व इराकी मिलिशिया नेता भी मोमिका इस्लाम को जमकर क्रिटिसाइज किया था। आलोचक बन गईं और मुक्त भाषण और कुरान को सार्वजनिक रूप से जलाने की वकालत करने के लिए वैश्विक प्रसिद्धि और कुख्याति प्राप्त की।
मोमिका ईसाई था जो नास्तिक बन गया था
मोमिका एक ईसाई जो नास्तिक बन गया था। इस्लाम के आलोचकों में से एक था। पिछले जून में ईद के दिन सलवान मोमिका ने मुसलमानों के पवित्र ग्रंथ कुरान की एक प्रति को स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने जला दिया था। इससे पूरे विश्व में हड़कंप मच गया था।
एक्स पर आई थी सलवान मोमिका के मृत मिलने की खबर
रेडियो जेनेओ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलवान मोमिका को मृत पाए जाने की खबर शेयर की थी। लेकिन कुछ ही पल बाद उन्होंने इस संबंध में अभी पुष्टि न होने की बात कही। उनके ट्वीट के भरोसे जिन लोगों ने भी सलवान की मौत के खबर फॉलो की बाद में उन सभी ने यह ट्वीट हटा लिया।
नार्वे में शर मिलने की चर्चा
इराकी रेफ्यूजी और इस्लामिक क्रिटिक सलवान मोमिका का नार्वे में मृत शरीर मिलने की चर्चा थी। मोमिका को स्वीडन में प्रोटेस्ट करने के लिए जाना जाता था। कई बार मोमिका ने पब्लिकली कुरान को जलाकर अपना प्रोटेस्ट किया था। वह नार्वे पहुंचने के लिए ईरान से भागा था। इसके बाद से वह अब फिर चर्चा में है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News