
वायरल डेस्क। डॉली चायवाला अब किसी पहचान का मोहताज नहीं रह गया है। देश क्या अब तो विदेशों तक डॉली फेमस हो चुका है। बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद से चर्चा में आए डॉली चाय वालों के फैंस की संख्या भी अब काफी बढ़ गई है। फिलहाल डॉली मालदीव की ट्रिप पर हैं। डॉली चायवाला ने मालदीव से अपने फैंस के साथ कुछ पिक्चर्स भी शेयर की है जिसमें वह कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। डॉली की मालदीव की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
बिल गेट्स भी पी चुके डॉली की चाय
डॉली चायवाला को काफी तेजी से प्रसिद्धि मिली है। उनके चाय बनाने के तरीके के लाखों फैंस में से दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स भी हैं। बिल गेट्स को डॉली के चाय बनाने का अंदाज काफी पसंद आया। उन्होंने डॉली की टपरी पर चाय पी और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और डॉली भी रातों रात पूरी देश-दुनिया में फेमस हो गए।
पढ़ें बिल गेट्स को चाय पिलाकर फेमस हुए डॉली भाई, अब रशियन गर्ल ने की ये डिमांड, Video Viral
वायरल तस्वीरों में फैंस के साथ पोज दे रहे डॉली
मालदीव में डॉली चायवाला की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वह फैंस के साथ मालदीव में पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी तस्वीर को अब तक एक हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। डॉली के फोटो को लेकर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर इस रीशेयर भी कर रहे हैं।
डॉली चायवाला के फोटो पर कई मजेदार कमेंट
डॉली चायवाला के मालदीव से वायरल हुए फोटो में कई सारे कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर लिख रहा है कि इनकी सालाना इनकम देश की जीडीपी से ज्यादा। वहीं एक यूजर ने लिखा है, इंटरनेशल सेलेब्रिटी बनने की ओर डॉली चायवाला।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News