
वायरल डेस्क. पशुओं की नीलामी में एक नया रिकॉर्ड बना हैं, जिसमें एक गाय 40 करोड़ रुपए में बिकी है। इस गाय का ताल्लुक भारत से है। इस गाय को ब्राजील में एक नीलामी में गाय की 4.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय करेंसी में 40 करोड़ रुपए की कीमत लगी है। यह गाय दुनिया में सबसे महंगी कीमत पर जाने वाली गाय बन गयी है। यह गाय आंध्र प्रदेश की नेल्लोर की है। इस गाय को वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस के नाम से जाना जाता है। गाय पर सफेद फर और कंधों के ऊपर विशिष्ट बल्ब नुमा कूबड़ वाली यह भारतीय मूल की है।
विश्व की सबसे महंगी बनी भारतीय मूल की गाय
इस गाय का नाम नेल्लोर जिले के नाम पर रखा गया है। ब्राजील में इस नस्ल काफी डिमांड है। भारतीय मूल की हर नस्ल की गायों का साइंटिफिक नाम बोस इंडिकस होता हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह भारत के ओंगोल नस्ल की वंशज की है। यह गाय अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है। खास बात ये है कि यह जलवायु के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। गाय की इस नस्ल को पहली बार साल 1868 में जहाज से ब्राजील भेजी गई थी। इसके बाद 1960 के समय कई भारतीय नस्ल की गायों को यहां लाया गया हैं।
अब जानिए गाय की खासियत
ओंगोल नस्ल के गायों की खास बात ये है कि यह भैंस की तरह गर्म तापमान में भी रह सकती हैं। इनका मेटाबॉलिज्म काफी अच्छा है। इनमें किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता। इस गाय की इन खूबियों के कारण ब्राजील में काफी पसंद किया जाता हैं। क्योकिं ब्राजील गर्म जलवायु वाला क्षेत्र है। इस ब्रीड को जेनेटिक्स तौर पर और विकसित किया गया है। ब्राजील की लगभग 80% गाय नेल्लोर नस्ल की हैं।
यह भी पढ़ें…
लुंगी में 'माइकल जैक्सन', देसी ब्वायज का ऐसा डांस देखकर दीवाने हुए लोग, Video Viral
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News