
ट्रेंडिंग डेस्क. कर्नाटक दौरे पर गए राहुल गांधी अब एक आईसक्रीम को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार को राहुल गांधी ने जेपी नगर में नंदिनी ब्रांड की आइसक्रीम खरीदी और उसे कर्नाटक का गौरव बताया। बता दें कि डेयरी ब्रांड नंदिनी और अमूल विवाद के बीच राहुल गांधी का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के प्रमुख ब्रांड नंदिनी को सर्वश्रेष्ठ भी घोषित कर दिया।
क्या है Nandini vs Amul विवाद?
बता दें कि गुजरात के अमूल द्वारा इस नंदिनी ब्रांड के अधिग्रहण की आशंका जताई जा रही है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब अमूल ने घोषणा की थी कि वह अब अपनी सेवाएं बैंगलोर में शुरू करने जा रहा है। इसी बीच राहुली गांधी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट कर इस विवाद में कूद पड़े हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नंदिनी मिल्क पार्लर का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कर्नाटक का गौरव, नंदिनी सर्वश्रेष्ठ।'
अब दूध पर भी राजनीति
बता दें कि कर्नाटक में विपक्षी दल कांग्रेस और जेडीएस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात के अमूल दुग्ध संघ को कर्नाटक में एंट्री देकर नंदिनी दुग्ध संघ को खत्म करना चाहती है। पार्टी ने आरोप लगाया कि नंदिनी ब्रांड को अधिग्रहण कर उसके प्रोडक्ट्स को धीरे-धीरे समाप्त कर दिया जाएगा। वहीं राज्य में भाजपा सरकार से सीएम बसवराज बोम्मई ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि नंदिनी को इससे कोई खतरा नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के आइसक्रीम वाले पोस्ट पर भी मजेदार रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कई यूजर्स ने कहा कि अब दूध और आइसक्रीम पर भी राजनीति होने लगी है।
अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News