
नई दिल्ली। दो सहेलियां थीं। एक दिन सहेली के घर गई, वहां उनका कोई परिचित युवक आया था। दोनों की नजरें चार हुई और दिल में कुछ-कुछ हुआ। पहले बातचीत हुई और फिर दोस्ती। यह दोस्ती चलती रही, आगे बढ़ती रही। कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। लड़की ने घरवालों को युवक के बारे में बताया और युवक ने अपने घरवालों को लड़की के बारे में बताया।
दोनों परिवार मिले, बातचीत हुई और रिश्ता जम गया। लड़की एमबीए की हुई है। उसकी उच्च शिक्षा और समझदारी को जानते हुए परिवारवालों ने फैसले का सम्मान किया और एक दिन मुहूर्त देखकर सगाई कर दी गई। अब सबको रिश्तों की जानकारी हो चुकी थी और जल्द ही शादी होने वाली है, यह भी पता लग गया। मगर यहां से आता है नया मोड़। यह कहानी फिल्मी नहीं है। सच में हुआ वाकया है और अगर इससे सबक लिया जाए, तो बहुत से लोग आने वाली परेशानियों से बच जाएंगे। यह रियल स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
लड़के को दो बार चीटिंग करते पकड़ा था लड़की ने
दरअसल, सगाई के बाद एक दिन लड़की ने मंगेतर को दूसरी लड़की के साथ पकड़ लिया। मंगेतर ने बहाने बनाए और माफी मांगी। चूंकि, यह पहला मामला था, इसलिए लड़की ने भी जाने दिया। कुछ दिन बाद लड़का फिर ऐसी हरकत करता पकड़ा गया। अबकी बार लड़की ने सख्त रुख अपनाया और रिश्ता वहीं तोड़ दिया। परिवार को इस फैसले के बारे में बताया, तो सब चौंक गए। परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था। कार्ड छप कर आने वाले थे। पड़ोसी, दोस्ती, रिश्तेदारी सब जगह बात पता लग चुकी थी और अब शादी टूट रही है। मगर लड़की का अपना फैसला था, इसलिए परिवार में किसी ने कुछ नहीं कहा।
लड़की को लगा झटका, डिप्रेशन में चली गई
लड़की को इससे बड़ा झटका लगा। वह अवसाद यानी डिप्रेशन में चली गई और बीमार पड़ गई। घरवालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे इससे बाहर निकालने में मदद की। उसे अलग-अलग एक्टिविटी में शामिल कराने लगे। वह एवरेस्ट बेस कैंप भी गई। कई दिन के मुश्किलभरे के सफर के बाद जब पहुंची तो खुश दिखाई दे रही थी।
25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...
पुतिन के साथ वॉशरूम भी जाते हैं बॉडीगार्ड, पेशाब-पॉटी फ्लश नहीं करते, जानिए क्या होता है उसका
यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News