Republic Day 2023 : किसी ने लोगों का जीवन बचाया तो किसी ने रोके गंभीर अपराध, वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए कुल 901 पुलिसकर्मियों का सम्मान

Published : Jan 25, 2023, 12:54 PM ISTUpdated : Jan 25, 2023, 03:44 PM IST
police medals

सार

गृह मंत्रालय के मुताबिक ये सभी 901 पुलिसकर्मी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व राज्यों के पुलिस बलों में से चुने गए हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क. गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) के अवसर पर 901 पुलिसकर्मियों को पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें 140 ऐसे पुलिस कर्मी शामिल हैं, जिन्हें किसी की जान बचाने, गंभीर अपराध रोकने या अन्य किसी साहसिक कार्य के लिए वीरता पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा विशिष्ट सेवा (पीपीएम) के लिए 93 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से और 668 पुलिसकर्मियों को मेधावी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

सीआरपीएफ को सबसे ज्यादा मेडल

ये सभी 901 पुलिसकर्मी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व राज्यों के पुलिस बलों में से चुने गए हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक वीरता के लिए जिन पुलिसकर्मियों  को सम्मानित किया गया। उनमें 80 को वामपंथ या नक्सल प्रभावित इलाकों में सेवा के लिए और 45 पुलिसकर्मियों को जम्मू-कश्मीर में सेवा के लिए सम्मानित किया गया। देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ को इसमें सबसे ज्यादा मेडल मिले हैं। इसमें कुल 48 सीआरपीएफ जवान हैं। इनके बाद सबसे ज्यादा 31 मेडल महाराष्ट्र पुलिस को, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिले हैं।

ये भी पढ़ें : Republic Day 2023 : कार-बाइक में तिरंगा लगाकर निकल रहे हैं तो सावधान, 3 साल की जेल और हो सकता है जुर्माना

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO