Shocking Video: स्कूटी चलाते हुए मालूम हुआ कि उसमें तो कोबरा बैठा हुआ है, देखिए फिर क्या हुआ?

रौंगटे खड़े  करने वाला यह वीडियो इन्स्टाग्राम(Instagram) पर शेयर किया है। इसमें एक बेहद खतरनाक प्रजाति का सांप किंग कोबरा स्कूटी की आगे की बॉडी के अंदर बैठा हुआ था।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 3, 2022 5:04 AM IST / Updated: Nov 07 2022, 11:28 AM IST

ट्रेंडिंग न्यूज. रौंगटे खड़े  करने वाला यह वीडियो इन्स्टाग्राम(Instagram) पर शेयर किया है। इसमें एक बेहद खतरनाक प्रजाति का सांप किंग कोबरा स्कूटी की आगे की बॉडी के अंदर बैठा हुआ था। माना जा रहा है कि स्कूटी सवार को जैसे ही इसका पता चला, वो डरकर स्कूटी से उतर गया। इसके बाद एक सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। सांप पकड़ने वाले ने नंगे हाथों से सांप को पकड़ लिया। हालांकि यह खतरनाक साबित हो सकता था। पढ़िए बाकी की डिटेल्स...

गुस्से में फुफकारने लगा था सांप
सांप कोई भी हो, उन्हें देखकर डर लगना लाजिमी है। यहां भी मामला ऐसा ही था। सांप पकड़ने वाला कौन था, यह किसी को नहीं मालूम लेकिन नेटिजन्स(netizens-सोशल मीडिया पर एक्टिव यूजर्स) उसके साहस को देखकर शॉक्ड हैं। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों को द्वारा देखा जा रहा है और शेयर किया जा रहा है। हालांकि कई यूजर्स सलाह भी दे रहे हैं कि सांप को पकड़ने के लिए ट्रेनिंग और टेक्निक की जरूरत होती है। बिना किसी सिक्योरिटी के सांप पकड़ना  खतरनाक साबित हो सकता है।

हालांकि भारत में सांपों की 6 प्रजातियां ही जहरीली होती हैं
दुनिया के 90% लोगों का मानना है कि ज्यादातर सांप जहरीले होते हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। सांपों की गिनी-चुनी प्रजातियां ही जहरीली होती हैं। बस इनकी पहचान होना जरूरी है। मसलन भारत में सांपों की सिर्फ 6 प्रजातियां ही सबसे ज्यादा जहरीली हैं। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप माना जाता है। इसकी लंबाई 5 मीटर यानी 13 फीट तक हो सकती है। भारत में यह दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में अधिक मिलता है। भारत में सांप काटने से सबसे ज्यादा होने वाली मौतों में किंग कोबरा के शिकार अधिक होते हैं। किंग कोबरा का जहर कार्डियोटॉक्सिक और न्यूरोटॉक्सिक होता है। इसके काटते ही न्यूरो सिस्टम काम करना बंद कर देता है, जिससे शरीर को लकवा मार देता है। किंग कोबरा के जहर से आदमी अंधा भी हो जाता है। 

यह भी पढ़ें
ये हैं भारत के 6 सबसे जहरीले सांप, चौथे नंबर वाला तो बिस्तर पर ही सुला देता है मौत की नींद
Naked City: 14% जनसंख्या खुद को बिना कपड़ों में रहना पसंद करती है, मार्केट से रेस्टोरेंट तक ऐसे ही मिलेंगे

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों