''मैं मंगल ग्रह से हूं-पृथ्वी पर पुनर्जन्म हुआ है''...इस बच्चे ने भविष्यवाणी कर बताया कैसे खत्म होगी पृथ्वी

Published : Nov 11, 2021, 11:51 AM ISTUpdated : Nov 11, 2021, 12:10 PM IST
''मैं मंगल ग्रह से हूं-पृथ्वी पर पुनर्जन्म हुआ है''...इस बच्चे ने भविष्यवाणी कर बताया कैसे खत्म होगी पृथ्वी

सार

Boriska Kipriyanovich नाम के बच्चे ने बताया कि कैसे उसका ग्रह परमाणु हमले की वजह से खत्म हो गया। उसने दोबारा धरती पर जन्म लिया है। ये भी बताया कि उसके ग्रह का धरती से क्या कनेक्शन है।

रूस. दुनिया के सबसे बड़े देश रूस  (Russia) के वोल्गोग्राड (Volgograd) में रहने वाले एक लड़के ने बड़ा ही चौंकाने वाला दावा (Shocking Claim) किया है। उसने कहा कि पहले वह मंगल ग्रह (Mars) पर रहता था। वह इंसानों के बचाने के लिए पृथ्वी पर आया है। उसका पुनर्जन्म हुआ है। द सन (The Sun) की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का नाम बोरिस्का किप्रियानोविच (Boriska Kipriyanovich) है। जब वह 11 साल का था जब उसने 2007 के वीडियो में पृथ्वी (Earth Destroyed) को बचाने के लिए चेतावनी दी थी। 

परमाणु संघर्ष से खत्म हो सकती है पृथ्वी
बोरिस्का ने कहा कि हजारों साल पहले परमाणु संघर्ष (Nuclear Conflict) की वजह से उसके एलियन समुदाय का सफाया हो गया। उसे डर है कि पृथ्वी भी अब उसी तरफ बढ़ रही है। जब बच्चे की मां से इन कयासों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पृथ्वी को लेकर की गई भविष्यवाणी के बारे में कुछ भी नहीं पता है। मीडिया में इस बच्चे को द बॉय फ्रॉम मार्स के नाम से भी जाना जाता है।      

'स्फिंक्स' के रहस्य का जिक्र किया
बोरिस्का ने यह भी कहा कि मिस्र के महान स्फिंक्स में एक रहस्य है। जब उजागर किया जाएगा तो पृथ्वी पर जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। उसने दावा किया कि उसकी प्रजाति का मिस्रवासियों से गहरा संबंध है। वह पिछले जीवन में मंगल ग्रह पर एक पायलट था। बोरिस्का खुद को इंडिगो चाइल्ड कहता है। उसका कहना है कि पृथ्वी पर जीवन फिर कभी वैसा नहीं होगा जब गीजा के रहस्य सबके सामने आ जाएंगे।    

मंगल ग्रह पर 35 साल बाद नहीं बढ़ती उम्र
बोरिस्का ने कहा कि मंगल ग्रह पर वह एक फाइटर पायलट था। ग्रह को बचाने के लिए कई लड़ाइयों में शामिल हुआ। इतना ही नहीं, मंगल ग्रह पर 35 साल के बाद उम्र नहीं बढ़ती है। वे बहुत लंबे, तकनीकी रूप से तेज और साइंस में आगे हैं। उसने कहा कि मुझे वह समय याद है जब मैं 14 या 15 साल का था। मार्टियन हर समय युद्ध कर रहे थे इसलिए मुझे अक्सर अपने एक दोस्त के साथ एयर अटैक में शामिल होना पड़ता था।  

ये भी पढ़ें.

बन गया कुत्ता-देखो बन गया कुत्ता: मिल गई बॉयफ्रेंड को कुत्ता बनाकर घुमाने वाली लड़की, जानें इससे क्या फायदा

कौन है 24 साल की उम्र में 500 पुरुषों से संबंध बना चुकी लड़की, कहा- अगला टारगेट 1000

इस देश में Work From Home को लेकर बड़ा बदलाव, ऑफिस खत्म होने के बाद बॉस ने मैसेज किया तो जाएगा जेल

दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क की चौंकाने वाली तस्वीर, 300 दांत फिर भी शिकार को फाड़कर निगल जाती है

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल