
ट्रेंडिंग डेस्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन (Russia) पर आक्रमण का आदेश दिया है। खबर सामने आ रही है कि, यूक्रेन में रूसी फौज प्रवेश कर चुकी है। पुतिन ने मास्को में सुबह 6:00 बजे (0300 GMT) एक टीवी प्रोगाम के जरिए घोषणा में कहा- "मैंने एक सैन्य अभियान का निर्णय लिया है"। युद्ध की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर world war 3 ट्रेंड करने लगा है। इसे लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं, कि यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है...
भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव और पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, इसके तुरंत बाद रूस ने देश को "विसैन्यीकरण" करने के लिए एक अभियान की घोषणा की। इसकी पुष्टि करते हुए मारियुपोल से एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
धमाकों की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर विश्व युद्ध-3 (world war 3) ट्रेंड कर रहा है। इसे लेकर लोग कई तरह के फनी मीम्स भी वायरल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूक्रेन में आपातकाल, पुतिन ने छेड़ा युद्ध,बाइडेन बोले-रूस को जवाबदेह ठहराएगी दुनिया
ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रूसी टैंक कथित तौर पर यूक्रेन की ओर बढ़ रहे हैं।
वहीं, भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान किया और आगाह किया कि स्थिति एक बड़े संकट में बढ़ने के खतरे में है। इस बीच यूक्रेन की राजधानी से करीब 480 किलोमीटर दूर दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि वहीं भी विस्फोट हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रूस ने कहा- प्रतिबंधों से रक्षा संबंध नहीं होंगे प्रभावित, भारत निभा रहा वैश्विक शक्ति की भूमिका
Asianet Exclusive: रूस-यूक्रेन संकट: जानिए क्यों कीव बन सकता है 'नया बर्लिन'
यूक्रेन की संसद ने दी आपातकाल को मंजूरी, हथियार खरीदने के लिए 1.3 बिलियन डॉलर का रक्षा बजट पास