
वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर यूं तो कई सारे वीडियो वायरल होते हैं लेकिन फिलहाल स्कूटी गर्ल्स का एक वीडियो इस समय सुर्खियों में है। ये वीडियो आपकी हंसी निकाल देगी लेकिन हैरत में भी डाल देगा कि इन लड़कियों ने ये कारनामा आखिर किया तो कैसे किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। सभी इस वीडियो को देखकर अपने-अपने विचार भी रख रहे हैं।
स्कूटी लेकर छत पर अटक गईं लड़कियां
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लड़कियां एक मकान की छत पर स्कूटी लेकर फंसी हुई हैं। खपड़ैल के बने छत पर स्कूटी फंसी हुई है। स्कूटी का आगे का पहिया खपड़ैल वाले मकान की छत को छेद कर अंदर चला गया है। लड़कियां उसे निकालने का प्रयास कर रही हैं।
पढ़ें अस्पताल में भर्ती मालिक को देखने पहुंचा हाथी, रुला देगा ये वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में घायल नहीं दिखी लड़कियां
इस वायरल हुई घटना में हालांकि कोई भी चोटिल नहीं दिख रहा है। दोनों लड़कियां स्कूटी को निकालने को लेकर कुछ बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। दोनों लड़कियां खुद ही इस अजीबोगरीब स्थिति पर हंसती नजर आ रही हैं। यह हैरत में डालने वाला स्कूटी गर्ल्स का वीडियो कहां का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स
सोशल मीडिया इस मजेदार या यूं कहें हैरान करने वाले वीडियो को अब तक करीब 6 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर सोच रहे हैं कि एक मकान की छत पर कैसे कोई स्कूटी ला सकता है।यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ‘ये हुआ कैसे होगा’,। एक यूजर ने लिखा है, स्कूटी को हेलीकॉप्टर बनाकर चला रही थीं क्या… ।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News