
वायरल डेस्क. भारत में मैगी काफी लोकप्रिय है। यह जल्दी बनने के साथ-साथ टेस्टी भी होती है। अब यह स्ट्रीट फूड में भी जगह बना रही है। मैगी के साथ कई फूड एक्सपेरिमेंट भी देखे गए है। कभी इसे फैंटा मैगी तो कभी आइसक्रीम मैगी की डिश देखी गई है। इन सारे एक्सपेरिमेंट्स के बावजूद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इसे देख यूजर्स हैरान रह गए।
आपने अक्सर लोगों को ठेलों पर सब्जियां, फल और मूंगफली और नमकीन भी बेचते देखा गया है। लेकिन दुकान में मिलने वाली मैगी इस तरह ठेले बेची जाए तो हैरानी होगी। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे 41 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जानिए वीडियो में क्या है
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को चटोरे ब्रदर्स नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक स्ट्रीट वेंडर को सड़क की गाड़ी के साथ खुलती है। इसके बाद वह खुली हुई मैगी को तौलता है और मसाले के पैकेट को प्लास्टिक बैग में भरता है। इस वीडियो पर 7 लाख 43 हजार 92 यूजर्स ने लाइक किया है।
लोगों के रिएक्शन
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- शायद ये मैगी एक्सपायर हुई होगी। दूसरे ने लिखा- यह एक्सपायर्ड मैगी है, कृपया इसका इस्तेमाल न करें। तीसरे ने लिखा- डस्ट फ्लेवर इज फ्री।
यह भी पढ़ें…
कैंडिडेट की सैलरी एक्सपेक्टेशन देखकर एचआर टीम भी दंग, कंपनी के CEO ने किया ये पोस्ट
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News