
ट्रेंडिंग डेस्क। बिल्लियों ने वर्षों से कुछ अलग होने की प्रतिष्ठा अर्जित की है। उनके बारे में अलग-अलग किवंदतियां भी है और लोग शुभ-अशुभ से उन्हें जोड़ते हैं। हालांकि, वास्तव में कुछ लोग ये भी सोचते हैं कि कुत्तों की तरह ही इंसानों के लिए वफादार और सुरक्षात्मक हो सकते हैं। ऑनलाइन पोस्ट किया गया एक वीडियो इसका स्पष्ट उदाहरण भी है, जो कुछ हफ्ते पहले वायरल हुआ था और एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक प्यारी सी बॉडीगॉर्ड बिल्ली बच्चे की रक्षा करती हैं। लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाला यह वीडियो आपको इसे बार-बार देखने के लिए प्रेरित कर सकता है। एक बार फिर वायरल हो रहे इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @Gabriele_Corno ने अपने अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो क्लिप को अब तक एक करोड़ 27 लाखा बार देखा गया है और यह अब भी लगातार धूम मचा रहा है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
इस वायरल वीडियो क्लिप को अब तक पांच लाख 34 हजार से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है, जबकि 83 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है। वहीं, चार हजार सात सौ से ज्यादा यूजर्स ने इस पर मजेदार और दिलचस्प कमेंट किए हैं। वीडियो में एक बिल्ली को एक बच्चे की रक्षा करते हुए दिखाया गया है। बच्चा रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश करता दिख रहा है, जबकि बिल्ली बार-बार अपना हाथ मारकर उसे ऐसा करने से रोक रही है।
'अब समझ आया कि मिस्र के लोग बिल्लियों की पूजा क्यों करते हैं'
यह वायरल वीडियो महज दो दिन पहले यानी 2 अक्टूबर को पोस्ट किया गया था और अब तक जिस तरह इसे सवा करोड़ से भी अधिक लोगों ने देखा है, उससे आप इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, बिल्ली मौसी एक मां तरह ही बच्चे की परवाह करती दिख रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, मैं जो देख रहा हूं, उसके बाद अब समझ में आ रहा है कि मिस्र के लोग बिल्लियों की पूजा क्यों करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, यह अद्भुत मेड और गजब की जानवर है। एक अन्य यूजर ने लिखा, जानवर हमारे विचार से बहुत अधिक बुद्धिमान हैं। वे पूरी तरह से जानते हैं कि छोटे बच्चे कितने कमजोर होते हैं और देखभाल की उन्हें कितनी जरूरत होती है।
बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News