आइसक्रीम पार्लर का गजब प्रचार, 'नाच के दिखाइए, फ्री में आइसक्रीम खाइए'

Published : Jul 25, 2023, 06:36 PM IST
ice cream

सार

आइसक्रीम का नाम सुनते हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है, और जब ये आइसक्रीम फ्री में मिल जाए तो बात ही क्या। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां फ्री में आइसक्रीम का मजा उठाने के लिए लोग सीसीटीवी कैमरे के आगे डांस करते दिखे।

वायरल डेस्क. आइसक्रीम खाना भला किसे पसंद नहीं होता। बच्चों से लेकर बूढों तक आइसक्रीम के दीवाने हैं। आइसक्रीम लवर उसे खाने के लिए कही भी जा सकते हैं और कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने आइसक्रीम शॉप पर आइसक्रीम खरीदने के लिए डांस किया है? आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन बेगलुरु में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहां आइसक्रीम खाने के लिए लोग सीसीटीवी के सामने डांस करते नजर आए। चलिए अब आपको पूरा माजरा बता ही देते हैं।

नाच के दिखाओ, फ्री में आइसक्रीम खाओ

दरअसल, हर साल जुलाई के तीसरे संडे को नेशनल आइसक्रीम डे मनाया जाता है। इसी कड़ी मे स्पेशल डे को यादगार बनाने के लिए बेंगलुरु के एक आइसक्रीम पार्लर ने अनोखी तरह से इसे सेलिब्रेट किया। आइसक्रीम पॉर्लर ने ग्राहकों को आइसक्रीम का एक स्कूप फ्री देने का निर्णय लिया लेकिन अलग ढंग से। कस्टर को फ्री स्कूप लेने के लिए आइसक्रीम पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखकर डांस करना था, कई ग्राहकों ने ये काम जबरदस्त तरीके से किया और अब उनके डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कस्टमर्स को शॉप के अंदर डांस करते देखा जा सकता है। इसमें लोग खुशी-खुशी डांस कर रहे हैं और आइसक्रीम खाने को तैयार है। आइसक्रीम पार्लर द्वारा ये वीडियो इंस्ट्रागाम पेज पर शेयर किया गया है। कुछ घंटों में वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

 

 

 

वीडियो पर लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

वायरल वीडियो में लोग बिना किसी फिक्र के डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स आइसक्रीम पार्लर की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आज मैंने इंस्टाग्राम पर सबसे प्यारा वीडियो देखा। अन्य ने लिखा कि लोगों को खुश करने का क्या अद्भुत तरीका है। वहीं अन्य यूजर्स ने लिखा कि जिदंगी को बेफिक्र होकर भी जीना जरुरी है।

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल