
कैलिफोर्निया। सांप का आकार या नस्ल चाहे कुछ भी हो, वे दुनिया के सबसे डरावने जीवों में से एक होते हैं। हालांकि, हर सांप जहरीला नहीं होता। पाइथन इनमें से एक है, मगर सांपों से दोस्ती या दुश्मनी दोनों अच्छी बात नहीं है। ऐसे में इनसे दूर रहने में ही भलाई है। ये खौफनाक सरीसृप अगर सपने में भी आ जाए तो आपकी रातों की नींद हराम कर देने के लिए काफी हैं।
फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चिड़ियाघर का एक कर्मचारी इंद्रधनुषी रंग वाले खूबसूरत मगर आकार में बड़े अजगर के साथ खेलता नजर आ रहा है। हालांकि, यह वीडियो या सांप उतना डरावना नहीं है, मगर यह तय मानिए कि सांप से दूर रहने में ही आपकी या उनकी भलाई है। इस शानदार वीडियो को लगभग डेढ़ मिलियन बार देखा जा चुका है।
इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जो कुछ ही घंटे में वायरल हो गया। इसे कैलिफोर्निया के रेप्टाइल जू के फाउंडर जे ब्रेवर ने पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा यह अजगर और इसका खूबसूरत इंद्रधनुषी रंग देखकर आप दंग रह जाएंगे। जे ब्रेवर अक्सर ऐसे अद्भुत और अविश्वसनीय फोटो तथा वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। कहा जाता है कि एक तस्वीर हजार शब्द के बराबर होती है। कई बार उसके लिए कुछ लिखने की जरूरत नहीं होती। इस तस्वीर के साथ भी ऐसा ही कुछ है।
सांप डरावने होते हैं और दूर रहने में ही भलाई है
इस वायरल वीडियो में इंद्रधनुषी रंग वाले अजगर को जे ब्रेवर गले लगाते दिख रहे हैं। वीडियो ने रिएक्शन का थ्रेड शुरू कर दिया है। कुछ यूजर्स ने ये भी पूछा है कि क्या अजगर के इतने पास होना सुरक्षित हो सकता है? वहीं कुछ लोगों को इस वीडियो को देखने के बाद भी भरोसा नहीं हो रहा है कि जे ब्रेवर खतरनाक पाइथन के इतने करीब बैठे हैं। वैसे भी विशेषज्ञों की राय यही होती है कि सरीसृपों से दूर रहने में ही भलाई है। एक यूजर ने लिखा, वाह कितने सुंदर रंगों वाला सांप है। यह अविश्वसनीय है। मुझे यह अच्छा लग रहा है,, मगर सांप फिर भी डरावने ही होते हैं और इनसे दूर ही रहना अच्छा है।
एक परिवार के 4 इंडियन्स को मारने वाले के बारे में अमरीकी पुलिस का शॉकिंग खुलासा
पढ़िए उस सनकी सीरियल किलर की स्टोरी, जिसे फांसी देने के बाद खोपड़ी जार में बंद कर दी गई
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News