अजब प्रेम की गजब कहानी: दादी की उम्र की टीचर से हुआ 15 साल के लड़के को Love, गुस्से में हैं आंटी

Published : Oct 25, 2022, 09:21 AM ISTUpdated : Oct 25, 2022, 09:23 AM IST
अजब प्रेम की गजब कहानी: दादी की उम्र की टीचर से हुआ 15 साल के लड़के को Love, गुस्से में हैं आंटी

सार

यह हैरान करने वाला मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया(California) का है। यहां एक लड़के को अपनी 61 साल की टीचर से ऐसा प्यार हुआ कि 2 साल पहले उसके साथ भाग खड़ा हुआ। फैमिली ने काफी खोजबीन के बाद उसका पता चलाया और इस तरह लड़का(अब उम्र 17साल) घर वापस आ गया है।

वर्ल्ड न्यूज. कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती! फिर भी कुछ तो अंतर होता ही है। लेकिन यहां प्यार ने सारी सीमाएं लांघ दीं। यह हैरान करने वाला मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया(California) का है। यहां एक लड़के को अपनी 61 साल की टीचर से ऐसा प्यार हुआ कि 2 साल पहले उसके साथ भाग खड़ा हुआ। फैमिली ने काफी खोजबीन के बाद उसका पता चलाया और इस तरह लड़का(अब उम्र 17साल) घर वापस आ गया है। इस गजब प्रेम कहानी को लेकर लड़की की आंटी ने मीडिया में जाकर महिला को खूब खरी-खोटी सुनाई। पढ़िए आखिर हुआ क्या था? (पहली तस्वीर में लड़का और उसकी आंटी)

घर से महज 20 किमी दूर महिला के साथ रह रहा था
2 साल से लापता कैलिफोर्निया का यह लड़का 61 वर्षीय टीचर के साथ रह रहा था। लड़का सैक्रामेंटो(Sacramento) में परिवार यानी घर से महज 20 मील दूर महिला शिक्षिका के साथ रह रहा था। परिजनों ने टीचर पर लड़के को छिपाने का आरोप लगाया था। लड़के के परिवार ने दो साल पहले उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। माइकल रामिरेज़( Michael Ramirez) जून 2020 में 15 साल की उम्र में घर से भाग गया था। इस बीच उसने 61 वर्षीय होल्गा कैस्टिलो ओलिवारेस(Holga Castillo Olivares) और उसकी मां के साथ 2 साल बिताए।

इसी घर में 2 साल अपनी 61 साल की प्रेमिका के साथ रहा लड़का

ओलिवारेस पर माता-पिता से छिपाने के इरादे से एक नाबालिग को हिरासत में रखने और नाबालिग के अपराध में योगदान करने का आरोप लगाया गया है। उसे सैक्रामेंटो में सोमवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि होल्गा ने कभी रामिरेज़ को सीधे पढ़ाया था, हालांकि वह अभी भी डिस्ट्रिक्ट स्कूल में कार्यरत है।

लड़के की पुरानी तस्वीर, जिसमें वो अपने परिवार के साथ है।

आंटी ने कही ये बात
माइकल रामिरेज़ की आंटी कैट्टे स्मिथ(Katte Smith) ने लोकल मीडिया को बताया-"ऐसे कोई शब्द नहीं हैं, जो वास्तव में यह बयां कर सकें कि जब आपका बच्चा लापता होता है, तो आप कैसा महसूस करते हैं? आप सबसे बुरा सोचते हैं। हमने महसूस किया कि उसका यह समय लूट लिया गया। आप किसी के बच्चे को छुपाकर नहीं सोच सकते कि यह ठीक है।" हालांकि ओलिवारेस ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह प्रेम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें
धीरे-धीरे दफन हो रहा 5500 वर्ष पुराना मुर्दों का टीला, इसे पाकिस्तान की रानी भी कहते हैं, Shocking Story
ये कैसा न्याय? कोर्ट का अजीब फैसला सुनकर मां-बाप से लिपटकर रो पड़ी पाकिस्तान की पीड़ित ये हिंदू लड़की

 

PREV

Recommended Stories

बेंगलुरु की भीड़ में विदेशी टूरिस्ट ने ऑटो के अंदर देखा अनोखा नजारा-Watch Video
Son v/s Wife: लाखों की डिमांड किसकी होगी पूरी, वायरल तस्वीर पर नेटीजन्स ने मानी हार