शख्स के ऊपर से गुजर गई कार, जब तक लोग कुछ समझ पाते.. हो चुका था 'मौत का खेल' देखिए वीडियो

Published : Aug 25, 2022, 11:19 AM ISTUpdated : Aug 25, 2022, 11:30 AM IST
शख्स के ऊपर से गुजर गई कार, जब तक लोग कुछ समझ पाते.. हो चुका था 'मौत का खेल' देखिए वीडियो

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खतरनाक स्टंट का बताया जा रहा है। इसमें एक युवक मौत का खेल खेलते हुए अपने शरीर के ऊपर से कार गुजरवा लेता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। जीवन में तमाम लोग ऐसे होते हैं, जो अक्सर कुछ न कुछ अलग, कुछ हटके करना चाहते हैं। कुछ लोग इतने खतरनाक स्तर पर कारनामे करने लगते हैं, जो जानलेवा भी साबित हो सकता है। जिनकी किस्मत अच्छी है, वे मौत से बच जाते हैं और जिनकी किस्मत खराब उनका ऊपर का टिकट कट ही जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई खतरनाक वीडियो आपको मिल जाएंगे, जिसमें लोग मौत का खेल करते दिखेंगे। 

फिलहाल ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो खतरनाक स्टंट से जुड़ा है और जिसे देखकर आपके शरीर में सिरहन सी दौड़ जाएगी। इस वीडियो को देखकर लोग चौंक गए कि क्या वाकई ऐसा हो सकता है। मगर सच यही है कि ऐसा ही हुआ है और अब यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। 

 

सिर्फ 5 सेकेंड की यह वायरल वीडियो क्लिप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की गई है, जिसे तमाम लोगों ने री-शेयर किया है।  इस वायरल वीडियो को करीब 52 लाख लोगों ने देखा, जबकि लगभग 62 हजार यूजर्स ने इसे पसंद किया है। 9 हजार से अधिक यूजर्स ने इस वायरल वीडियो को रीट्वीट किया है, जबकि साढ़े 11 सौ यूजर्स ने इस पर शानदार कमेंट किए हैं। 

युवक के ऊपर से गुजर गई तेज स्पीड स्पोर्ट्स कार 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पोस्ट यह वायरल वीडियो क्लिप देखकर लोग हैरान हैं। यूजर्स इस बात से चौंके हुए हैं कि एक चलती कार उस युवक के ऊपर से गुजर गई और उसे एक खरोंच तक नहीं आई, ऐसा कैसे संभव हो सकता है। जहां यह स्टंट हो रहा है, वहां पहले से भीड़ मौजूद है। एक स्पोर्ट्स कार तेज स्पीड में आती है, नीचे खड़े युवक के ऊपर से गुजर जाती है। इसके बाद लड़का तेजी से खड़ा हो जाता है और लोगों की भीड़ वीडियो बनाते हुए उसके बिल्कुल करीब आ जाती है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

Recommended Stories

शादी से पहले 25 लाख की जॉब छोड़ बंदा बन गया डिलीवरी बॉय, दिलचस्प है वजह
Burj Khalifa बन गया भारतीय बच्चे का फैन, दुनियाभर में वायरल हो रहा ये वीडियो