7 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने से बना लड्डू गोपाल का झूला, कीमत जान कर रह जाएंगे दंग

Published : Aug 19, 2022, 03:12 PM IST
7 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने से बना लड्डू गोपाल का झूला, कीमत जान कर रह जाएंगे दंग

सार

जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल को झूले में झुलाने का विशेष महत्व होता है। लेकिन यहां इस बार कान्हा जी को झूला झुलाने के लिए सोने चांदी का झूला बनाया गया है।  

ट्रेंडिग डेस्क: पूरे देश में जन्माष्टमी (Shri Krishna Janmashtami 2022) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की सुबह से ही तैयारियां होती है। रात 12:00 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होता है और उन्हें पालने में झुलाया जाता है। यूं तो लड्डू गोपाल का पालना पीतल, लकड़ी, स्टील या अन्य चीजों से बना होता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं एक ऐसे झूले के बारे में जिसे स्पेशली वडोदरा में कान्हा जी के लिए बनाया गया है और इसमें सोने चांदी जैसी धातुओं का इस्तेमाल किया गया है। इस झूले की कीमत जानकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे...

वडोदरा में बना 25 लाख का झूला
गुजरात के वडोदरा में कृष्ण मंदिर में सोने और चांदी का विशेष झूला तैयार किया गया है। इसके लिए 700 किलो चांदी और 200 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। इसे बनाने वाले कारीगर ने बताया कि इस झूले की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपए और इसे बनाने में कई दिनों का समय लगा है। मंदिर के पंडितों ने बताया कि कान्हा जी के झूले को बनाने के लिए दान की गई राशि का इस्तेमाल किया गया है, जो भक्तों ने मंदिर में चढ़ाया था और इसी से ही सोने चांदी का विशाल झूला कान्हा जी के लिए बनाया गया है। आज रात 12:00 बजे कृष्ण जन्म के बाद उन्हें इसी झूले में झुलाया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर में की गई विशेष तैयारियां 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए वडोदरा के इस मंदिर में भव्य तैयारियां की गई हैं। यहां सोने चांदी के झूले के अलावा भगवान कृष्ण की मूर्ति को बड़े ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है और रात 12:00 बजे उनका जन्म किया जाएगा। यहां हजारों भक्तों के आने की उम्मीद है। जिसके चलते सुरक्षा के भी कई इंतजाम किए गए है। इसके अलावा गुजरात के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कई जगह श्री कृष्ण की रासलीला के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां का द्वारकाधीश मंदिर वर्ल्ड फेमस है।

ये भी पढ़ें- Shri Krishna Janamsthami 2022: महालक्ष्मी योग में मनेगी जन्माष्टमी, ये है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Janmashtami 2022: सपने में दिखें बाल गोपाल तो मिलते हैं शुभ फल, क्रोध में दिखें कान्हा तो ये है अशुभ संकेत
 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़