
ट्रेंडिंग डेस्क.सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो शॉकिंग (shocking video) होते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो कई तरह की जानकारी भी देते हैं। इन दिनों भी सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसे Amazing Nature नाम के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- यहां हैलो नहीं कहते हैं लोग, बर्थडे विश को मानते हैं अपशकुन, जानें इस देश के 6 अजीब कानून
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक झींगा समुद्र में है। वहीं एक गोताखोर पहुंचा है ये झींगा उस गोताखार के मुंह में घुसकर उसका दांत साफ करने लगता है। वीडियो शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा है- Need Teeth Clean Contact me। हालांकि इस दौरान गोताखोर भी बहुत देर तक अपना मुंह खोलकर रखता है। इस वीडियो में स्कूबा ड्राइवर का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और लोग इसे रिट्वीट भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा- यह क्या है? यह वास्तव में दांतों के बीच अपने लिए खाने की तलाश कर रहा है या फिर कुछ और है। वहीं, एक दूसरे यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या मुझे भी इस डॉक्टर के साथ अप्लाइमेंट मिल सकता है।
ये वीडियो कहां का है इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। ये वीडियो को ट्विटर में शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। एशियानेट न्यूज हिंदी इस वीडियो को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि बिल्कुल नहीं करता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News