
ट्रेंडिंग डेस्क. डॉ. मोनिका लंगेह ने जिस कोरोना संक्रमित का वीडियो शेयर किया था उसकी डेथ हो गई है। सोशल मीडिया में लव यू जिंदगी गाने पर झूमती इस कोविड पेशेंट का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस महिला की मौत के बाद फिल्म अभिनेता सोनू सूद भी काफी दुखी हैं। डॉ. मोनिका लंगेह ने बताया कि 30 साल की ये लड़की अब तक की सबसे बहादुर पेशेंट थी।
इसे भी पढ़ें- कितने दिन बाद दूसरों को संक्रमित नहीं करता है कोरोना वायरस, इन बातों को रखें ध्यान
डॉक्टर मोनिका लंगेह ने गुरुवार की रात को महिला की मौत के बारे में बताया था। उन्होंने ही आठ मई को अस्पताल से उसका वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट में शेयर किया था। डॉ. मोनिका ने बताया था कि वार्ड में भर्ती होने के बाद महिला ने पूछा था कि क्या वह अपने मनोबल को बढ़ाने के लिए कोई गाना सुन सकती है। इसके बाद डॉक्टर ने लव यू जिंदगी गाना चला दिया, जिस पर वो झूमने लगी थी।
इसे भी पढ़ें- पांच राज्यों में बढ़े ब्लैक फंगस के केस: 2 प्रदेशों में फ्री में होगा इलाज, जानें क्या है इसके लक्षण
उन्होंने बताया कि उनका परिवार बहुत पॉजिटिव सोच का था। जब वह आईसीयू में थी तो परिवार वाले उसे ऑडियो मैसेज भेजते थे। ये मैसेज उसे बताएंगे कि वह ठीक होने जा रही है वह कोविड -19 को हरा देगी। डॉक्टर के तौर पर मैंने कई मरीजों को देखा है, लेकिन इसके जैसे बहादुर नहीं देखी। उसने अपना मनोबल बढ़ाने के लिए गाना सुना और झूमने लगती थी। कोविड का शिकार हुई महिला 30 साल की थी। उसकी हालत गंभीर थी। आईसीयू में बेड नहीं मिला तो कोविड इमरजेंसी में ही उसका इलाज शुरू किया गया।
सोनू सूद भी दुखी
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी इस लड़की की मौत से दुखी हैं। सोनू सूद ने लिखा 'बहुत दुखद। कभी नहीं सोचा था कि वो अपने परिवार को दोबारा नहीं देख पाएगी। जिंदगी बहुत अन्यायपूर्ण है। कितने ही जीवन थे जो जीने के लायक थे लेकिन खो दिए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News