MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • पांच राज्यों में बढ़े ब्लैक फंगस के केस: 2 प्रदेशों में फ्री में होगा इलाज, जानें क्या है इसके लक्षण

पांच राज्यों में बढ़े ब्लैक फंगस के केस: 2 प्रदेशों में फ्री में होगा इलाज, जानें क्या है इसके लक्षण

हेल्थ डेस्क. कोरोना संक्रमण (covid-19) के बढ़ते मामलों के बीच देश में ब्लैक फंगस (black fungus) के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के कारण ब्लैक फंगस का खतरा तेजी से कई राज्यों में बढ़ रहा है। इसे म्यूकोमायकोसिस के नाम से भी जाना जाता है। अकेले महाराष्ट्र में 2000 से अधिक मामले आ चुके  हैं। महाराष्ट्र के अलावा देश के कई राज्यों में इसके मामले सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं  किन राज्यों में ब्लैक फंगस के केस बढ़ रहे हैं और इससे निपटने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 14 2021, 11:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

क्या है ब्लैक फंगस
यह एक फंगल इन्फेक्शन है जो म्यूकोरमाइसेट्स नाम के फफूंद यानि मोल्ड या फंगस के समूह की वजह से होता है। जिस इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वे जल्दी इसका शिकार हो रहे हैं। 
 

28

क्या हैं लक्षण
ब्लैक फंगस नाक और साइनस के जरिए इंसान की बॉडी में प्रवेश करता है। यह आंख पर हमले के बाद दिमाग को संक्रमित करता है। पलकों पर सूजन आना, बुखार, सिरदर्द, खफ, सांस की कमी, मानसिक तनाव और उल्टी आना।   

38

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक 2000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
क्या इंतजाम- ब्लैक फंगस के खतरे से निपटने के लिए बीएमसी (BMC) ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है। यहां ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों का फ्री में इलाज किया जाएगा।

48

मध्यप्रदेश
ब्‍लैक फंगस से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य में इसके 50 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 
क्या इंतजाम- मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस के केस को लेकर सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मध्यप्रदेश सरकार ने कहा है कि गरीब परिवारों का पूरा इलाज सरकार के द्वारा किया जाएगा। 

58

गुजरात
राज्य के सूरत, अहमदाबाद समेत कई शहरों में ब्लैक फंगस के 60 से अधिक मरीज मिले हैं। इसमें से कई मरीजों की आंख की रोशनी तक जा चुकी है।
क्या इंतजाम- ब्लैक फंगस के इलाज के लिए राजकोट अस्पताल में अलग से स्पेशल वार्ड बनाया गया है। सरकार ने इसके इलाज में काम आने वाली दवा की 5,000 शीशियों पहले से ही  खरीद ली हैं।
 

68

राजस्थान
राजस्‍थान में ब्‍लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्‍लैक फंगस से संक्रमित कई मरीजों की आंख की रोशनी तक जा चुकी है।

क्या इंतजाम- राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से इस बीमारी पर रिसर्च करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बीमारी की रोकथाम में काम आने वाली जरुरी दवाइयों और इंजेक्शन जैसे एम्फोटिसिरिन की व्यवस्था करनी चाहिए। 
 

78

उत्तर प्रदेश
कोरोना संक्रमण के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन ने भी दस्तक दे दी है। प्रदेश में अब तक 76 मरीज मिले चुके हैं। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।  

क्या इंतजाम- प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है। ब्लैक फंगस के मरीजों की समय पर पहचान करने को कहा गया है। लक्षण मिलने पर मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर करने को कहा गया है। मेडिकल कॉलेजों में अलग से वार्ड बनाकर ऐसे मरीजों को भर्ती करने का इतजाम किया गया है।

88

इन राज्यों में भी केस
इसके अलावा झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक और तेलंगाना भी भी ब्लैक फंगस के केस सामने आ रहे हैं। 

 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Earwax Cancer Test: कान का मैल बताएगा कैंसर का सच? ब्राज़ील की स्टडी ने वैज्ञानिकों को चौंकाया
Recommended image2
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image3
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image4
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image5
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved