20 साल की कॉलेज गर्ल को टॉयलेट में मिला जिंदगी का सबसे शॉकिंग और सरप्राइज गिफ्ट

Published : Jun 28, 2022, 11:34 AM ISTUpdated : Jun 28, 2022, 11:46 AM IST
20 साल की कॉलेज गर्ल को टॉयलेट में मिला जिंदगी का सबसे शॉकिंग और सरप्राइज गिफ्ट

सार

एक लड़की प्रेग्नेंट थी, मगर उसे इस बात का अंत तक पता नहीं रहता। इस दौरान अनियमित पीरियड आते रहते हैं। उसे प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याएं भी नहीं होतीं, जिसकी वजह से अंत तक पता नहीं चलता कि वह प्रेग्नेंट थी। 

नई दिल्ली। ब्रिटेन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां ब्रिस्टल में साउथैम्प्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 20 साल की लड़की ने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि डेविस नाम की इस लड़की को पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट यानी गर्भवती है। 

दरअसल, यह लड़की अपनी बर्थडे पार्टी में थी। तभी उसे कुछ दर्द महसूस हुआ। टॉयलेट में गई, तो यहां बच्चे को जन्म दे दिया। लड़की को अनियमित पीरियड आते हैं। पार्टी में जब उसे दर्द शुरू हुआ, तो लगा कि पीरियड आया होगा, इसी का दर्द है। जब वह कमोड पर बैठी और थोड़ा जोर लगाया तब तक बच्चा बाहर आ गया। लड़की को टॉयलेट सीट पर बैठने से पहले तक पता नहीं था कि वह प्रेग्नेंट और बच्चे को जन्म देने जा रही है। यह घटना बीते 11 जून की है, जो अब सामने आई है। 

बीच-बीच में दर्द होते थे, तो लगा यह दवाओं का असर हो सकता है 
डेविस नाम की इस लड़की ने बताया कि उसे हमेशा ही पीरियड आते रहे। हालांकि, यह अनियमित होता था, इसलिए वह समझ ही नही पाई कि प्रेग्नेंट है। सामान्यतया गर्भवती महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान जो बेबी बंप होते हैं, वैसा कुछ भी नहीं दिखा। हां, बीते तीन से चार महीने में बीच-बीच में एक दो बार दर्द जरूर हुआ, मगर डेविस को लगा कि यह दवाओं का असर हो सकता है। 

टॉयलेट सीट पर बैठने के कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज आई, तो लगा सपना देख रही हूं
डेविस के मुताबिक, टॉयलेट में उसे जरा भी नहीं लगा कि यह लेबर पेन हो सकता है। टॉयलेट सीट पर जब बच्चे के रोने की आवाज आई तब पता चला कि मेरे साथ क्या हुआ। यह बिल्कुल एक सपने जैसा था। यह मेरे जीवन में सबसे बडा झटका था। डेविस ने बच्चे का नाम फ्रेडी ओलिवर डेविस रखा है। जन्म के समय बच्चे का वजन करीब तीन किलोग्राम था और वह पूरी तरह स्वस्थ्य था। बच्चे को जन्म देने के बाद डेविस ने टॉयलेट में ही कुछ दोस्तों को बुलाया, जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

महिला सोची प्रेग्नेंट है, 9 महीने इंतजार करती रही, डॉक्टर ने जांच कर बताया- बच्चा नहीं कुछ और है

बच्चों को सड़क पार कराने वाला ये है सेलिब्रिटी स्ट्रीट डॉग, इंस्टाग्राम पर हैं हजारों फॉलोअर्स

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल