
वायरल न्यूज, tamanna bhatia bhabi dance on stree 2 mujra song goes viral । स्त्री 2 फिल्म का मुजरा सॉन्ग, आज की रात, मजा हुस्न का आंखों से लीजिए... इंटरनेट पर सुनामी की तरह वायरल हुआ है। इसमें तमन्ना भाटिया के डांस मूव्स ने आग लगा दी है। इस गाने की पॉप्युलैरिटी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल रील लवर्स कर रहे हैं। गाने के बोल, म्यूजिक और हुक स्टेप इतने जानदार है कि इसे कॉपी करने वालों को इग्नोर करना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि इंटरनेट यूजर्स इस गाने पर एक्ट्रेस के हुक स्टेप पर डांस करके रील शेयर कर रहे हैं। ऐसी ही एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है, इसमें एक भाभी बड़ी ही बेतरतीब तरीके से डांस करती दिख रही है।
तमन्ना भाटिया के हुक स्टेप को भाभी ने किया इस तरह कॉपी
virat_cricket_786 इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो को यूजर खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें एक भाभी मैक्सी पहनकर स्त्री 2 फिल्म का मुजरा सॉन्ग, आज की रात, मजा हुस्न का आंखों से लीजिए...पर तमन्ना भाटिया के हुक स्टेप को आजमाती दिख रही है। कुछ पलों तक महिला ठीक-ठाक डांस करती है, इसके बाद जैसे ही रिद्म तेज होती है, इसका डांस भी फ्री होता जाता है। इसके बाद तो महिला को जो मर्जी आता है वो वैसा डांस करती है। नृत्य को अपने अंदाज में परफॉर्म करने की अदा इस क्लिप को खास बनाती है। ये थोड़ा फनी भी लगता है, लेकिन जिस परपस से यूजर ने ये डांस किया था, उसमें वो सक्सेसफुल हो गई है। रील लोगों को पसंद आ रही है।
भाभी नंबर 2 को मिल रही तारीफें
virat_cricket_786 इंस्टाग्राम पर शेयर रील डिफरेंट प्लेटफॉर्म पर वयरल हो रही है। इस पर नेटीजन्स ने जमकर कॉमेन्ट किए हैं। लोगों ने कहा- डांसर तो बहुत हैं, लेकिन जिसे देखकर मजा आ जाए, वही स्टार है।
ये भी पढ़ें-
कैब वाले का अनोखा फरमान: 'भैया मत बोलो, जेब में रखो अपना एटीट्यूड'
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News