मास्टरसाब ने बच्चों से कराया टॉपलेस फोटोशूट, सिगरेट पिलवाई, जाम छलकाए, मामला खुला तो किए गए बैन

Published : Jun 17, 2022, 07:08 PM IST
मास्टरसाब ने बच्चों से कराया टॉपलेस फोटोशूट, सिगरेट पिलवाई, जाम छलकाए, मामला खुला तो किए गए बैन

सार

क्लास में बच्चे फोटोशूट करना चाहते थे। यह टॉपलेस था। सिगरेट पीना चाहते थे और शराब भी। उन्होंने मास्टरसाब से इजाजत मांगी, जो मिल गई। इसके बाद सब कुछ हुआ और मामला खुला तो हड़कंप भी मचा। पूरी गलती मास्टरसाब की मानकर उन्हें बैन कर दिया गया है। 

नई दिल्ली। एक कला की टीचर की कलात्मकता देखिए। क्लास में बच्चों ने उनसे परमिशन मांगी कि वे फोटोशूट कराना चाहते हैं। यह टॉपलेस भी होगा। हाथ में सिगरेट और शराब भी होगा। टीचर ने इजाजत दे दी। इसके बाद तो बच्चों ने क्लास में तहलका मचा दिया। मामला ऊपर तक पहुंच गया। खूब हंगामा हुआ। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने टीचर को बैन कर दिया। 

गनीमत यह है कि मामला भारत के किसी स्कूल का नहीं है बल्कि, ब्रिटेन के नार्थहैंप्टनशॉयर का है। स्कूल में 41 साल की एक महिला टीचर थीं जो आर्ट पढ़ाती थीं। उनके क्लास के कुछ नाबालिग बच्चों ने उनसे टॉपलेस फोटोशूट कराने की अनुमति लेनी चाहिए। मैडम ने दे दी। बच्च्चों ने कपड़ निकाल दिए। बदन पर बस अंत:वस्त्र यानी अंडरगारमेंट्स थे। 

मामले की शिकायत किसी ने स्कूल प्रबंधन से कर दी 
बच्चे यहीं नहीं रूके। उन्होंने हाथ में शराब से भरी गिलास ओर एक हाथ की अंगुलियों में सिगरेट फंसाए फोटोशूट कराया। मामला यहां भी नहीं रूका। उन्होंने कुछ आपत्तिजनक पोज भी दी। इस बात की शिकायत किसी ने स्कूल प्रबंधन से कर दी। मामले की जांच हुई और टीचर एम्मा को स्कूल में बैन कर दिया गया। 

टीचर ने माना कि बच्चों को अनुमति देकर गलती कर दी 
दरअसल, जिस पैनल ने इस पूरे मामले की जांच की, उसने एम्मा से पूछा तो उन्होंने अपनी गलती मानी। एम्मा ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम था कि बच्चे इस हद तक चले जाएंगे। एम्मा इस स्कूल की पुरानी टीचर थीं। करीब 18 साल से पढ़ा रही थीं और ऐसे मामले या कोई और शिकायत पहले नहीं आई थी, इसलिए उन्हें बैन ही करके छोड़ दिया गया। एम्मा ने माना कि बच्चों को इसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अगर एम्मा पर बैन नहीं लगाएंगे तो यह अन्य लोगों के लिए सबक नहीं होगा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...

यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति

इस युवक की हैं 9 खूबसूरत बीवियां, सबके बच्चों का बनेगा बाप, मगर पहला किससे होगा इसके लिए बनाया खास नियम

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल