Salman Khan Tilak Viral Video: बप्पा के सामने सलमान खान का एक बार फिर खास अंदाज दिखा। गणपति के दरबार में माथे पर तिलक लगाए सलामन खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक गईं?

Salman Khan Viral Video: गणेश उत्सव के मौके पर बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान माथे पर तिलक लगाए भगवान गणेश के दर्शन करते और बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

माथे पर तिलक लगाए नजर आए सलमान

वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में सलमान खान काले रंग की ड्रेस और सिर पर काली टोपी पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके माथे पर लगा तिलक साफ नजर आ रहा है। बप्पा के दर्शन के बाद वह हाथ जोड़कर अपनी आस्था जाहिर करते दिखते हैं। इस दौरान उनके गले में गुलाबी रंग का गमछा भी नजर आ रहा है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

View post on Instagram
 

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी नजर आए सलमान

सलमान खान का गणेश उत्सव में शामिल होना इस साल भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी सलमान ने भगवान गणेश के सामने पूजा-अर्चना की थी। खान फैमिली के साथ भी गणपति सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुआ।

ये भी देखें- Salman Khan Upcoming Films: सलमान खान की झोली में 9 बड़ी मूवी, 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

बच्चे को धक्का लगा तो मिलाया हाथ?

ताजा वायरल वीडियो में सलमान के माथे पर तिलक और बप्पा के प्रति उनका श्रद्धा भरा अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है। हालांकि, इस पूरे मौके पर सिर्फ उनकी भक्ति ही चर्चा में नहीं रही। गणपति दर्शन के बाद बाहर निकलते समय सलमान को भारी भीड़ का सामना भी करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में एक बच्चे को धक्का लगने पर सलमान ने ध्यान दिया और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। इतना ही नहीं रूक कर उससे हाथ भी मिलाया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। नीचे देखें वीडियो-

View post on Instagram
 

सोशल मीडिया पर सलमान की ये तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर किए जा रहे हैं। फैंस उनके इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

गणेश चतुर्थी के दौरान सलमान खान का बप्पा के दरबार में पहुंचना और माथे पर तिलक लगाए नजर आना एक बार फिर सुर्खियों में है। भक्ति, सादगी और अपनेपन से भरा उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

ये भी देखें- बप्पा के दर्शन को पहुंचे सलमान खान, कार में बैठते ही दिखे नाराज? वायरल हुआ वीडियो