दुनिया को बचाने प्राइवेट पार्ट को काट चलती कार से बाहर फेंका, ऐसा करने वाले शख्स ने बताई पूरी कहानी

अपना प्राइवेट पार्ट काटने वाले व्यक्ति का नाम टायसन गिल्बर्ट है। वह 39 साल का है। उसने बताया कि उसने अपनी कार के रेडियो पर दुनिया को बचाने के लिए ये क्रूर काम करने के लिए आदेश देते हुए आवाजें सुनीं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 3, 2021 9:53 AM IST / Updated: Sep 03 2021, 06:42 PM IST

टेनेसी. एक व्यक्ति ने दुनिया को बचाने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर चलती कार की खिड़की से बाहर फेंक दिया। ये घटना सुनने में जितनी अजीब है उतनी ही ज्यादा चौंकाने वाली है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह कार से जा रहा था तभी उसने अपनी कार के रेडियो पर ऐसा करने के लिए कहा गया।  

जानें शख्स ने क्यों काटा अपना प्राइवेट पार्ट?
अपना प्राइवेट पार्ट काटने वाले व्यक्ति का नाम टायसन गिल्बर्ट है। वह 39 साल का है। उसने बताया कि उसने अपनी कार के रेडियो पर दुनिया को बचाने के लिए ये क्रूर काम करने के लिए आदेश देते हुए आवाजें सुनीं। इसके बाद ही उसने अपना प्राइवेट पार्ट काटा। पेट्रोलिंग करने वाले अधिकारी बॉबी जॉनसन ने गिल्बर्ट को टेनेसी के डॉवेलटाउन में सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी पार्क करते हुए देखा था। 

"कार रोकी तो वह खून से लथपथ था" 
पुलिसवाले ने बताया, मैंने उसका पीछा किया। अपनी गाड़ी की रोशनी उसकी गाड़ी पर डाली। तब उसने अपनी कार की लाइट बंद कर दी और रुकने से इनकार कर दिया। पूरे टाइम वह ओल्ड लिबर्टी रोड पर था और वहां उसने गाड़ी रोक दी। अधिकारी का दावा है कि जब उसने दरवाजा खोला तो वह आदमी नंगा और खून से लथपथ था।

गिरफ्तार करने से पहले फिर से भाग गया गिल्बर्ट
इससे पहले कि अधिकारी गिल्बर्ट को गिरफ्तार कर पाता, उसने फिर से अपनी कार का दरवाजा बंद कर लिया और भागने की कोशिश की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे हाईवे पर रोका गया। लाख कोशिश के बाद उसे पकड़ा गया और वेंडरबिल्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। गिल्बर्ट पर पिछले साल कार चोरी का आरोप लगा था।

रिकॉर्ड बताते हैं कि उसे साल 2017 में पुटनम कंट्री जेल भेजा गया था। फेसबुक पर गिल्बर्ट की खबर पर लोगों ने कहा कि ये शख्स बहुत ही गुस्सैल व्यक्ति है। एक यूजर ने कहा, मैंने इस आदमी के साथ काम किया है और वह अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे नौकरी करते हुए ट्रक से मारने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि गिल्बर्ट की बातों में कितनी सच्चाई है।

ये भी पढ़ें..

1- पानी पुरी की वजह से पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताई मौत के पीछे चौंकाने वाली कहानी

2- गर्भवती महिलाएं बुजुर्गों की मौत से रेस: रेगिस्तान में दौड़ना पड़ रहा, न जाने कब कहां से गोली चल जाए

3- ये कोई कलर वाली ड्रेस नहीं है, बल्कि एक क्रिमिनल की सोची चाल है, हकीकत जानेंगे तो आप भी पकड़ लेंगे माथा

4- भगवान न करें यहां कोई आए...तालिबान ने जारी किया प्रोपगेंडा वीडियो, कहा- यहां जानवरों जैसा सलूक करते थे

Share this article
click me!