163 रु में 1 किलो घोंघा खरीद लाई गरीब महिला, पकाने से पहले ही बन गई करोड़पति

Published : Apr 04, 2021, 01:09 PM IST
163 रु में 1 किलो घोंघा खरीद लाई गरीब महिला, पकाने से पहले ही बन गई करोड़पति

सार

थाईलैंड में रहने वाली एक महिला की किस्मत पलटने की कहानी इन दिनों वायरल हो रही है। ये महिला काफी गरीब है। लेकिन अचानक ही इसकी किस्मत एक घोंघे ने बदल डाली। किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि आज ये महिला करोड़पति बन गई है। 

हटके डेस्क: कहते हैं ना कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ थाईलैंड में रहने वाली एक महिला के साथ। लेकिन इसकी किस्मत छप्पर फाड़ कर नहीं, बल्कि घोंघे के पेट से बदली। ये महिला देखते ही देखते वायरल हो गई। महिला का नाम Kodchakorn Tantiwiwatkul बताया जा रहा है। गरीबी से लड़ती इस महिला की किस्मत ऐसी पलटी कि आज ये करोड़पति बन चुकी है।  

खाने को लाए घोंघे ने बदली किस्मत 
वेबसाइट मिरर ने इस महिला की किस्मत की दास्तां शेयर की। गरीबी की मार झेल रही Kodchakorn की किस्मत एक घोंघे ने बदल दी। महिला अपने घर पर पकाने के लिए एक किलो घोंघा लाई थी। थाईलैंड की मुद्रा में उसने इसके लिए 70 भाट यानी 163 रुपए खर्च किये थे। लेकिन इसी में से एक घोंघे ने उसकी किस्मत बदल दी। 

घोंघे के पेट से निकली मोती 
खाने के लिए खरीद कर लाए घोंघे को पकाने से पहले महिला उसकी सफाई कर रही थी। वो सभी के पेट को काटकर उसकी गंदगी निकाल रही थी। अचानक उसे एक घोंघे के पेट से मोती मिली। पहले  तो Kodchakorn ने उसे मामूली पत्थर  समझा लेकिन बाद में पता चला कि वो एक दुर्लभ मोती है। घोंघे के पेट से महिला को 1.5 सेंटीमीटर का ऑरेंज मेलो पर्ल मिला। 

2 करोड़ पहुंची कीमत 
जब घोंघे के पेट से मिली इस मोती की खबर फैली तो कई कारोबारी उसे खरीदने को सामने आए। 30 जनवरी को मिली इस मोती की कीमत सबसे पहले एक कारोबारी ने 21 लाख लगाई। इसके बाद थाईलैंड के ही एक और कारोबारी ने इसकी कीमत 88 लाख लगा दी। हद तो तब हो गई जब चीन के एक शख्स ने मोती के बदले 2 करोड़ चुकाने की बात कही। 

अभी और बढ़ेगी कीमत 
जब चीन के कारोबारी ने मोती के बदले दो करोड़ देने की बात कही तब सबको लगा कि महिला इसे बेच देगी। लेकिन अब महिला ने कहा कि उसे लगता है कि मोती के बदले उसे और पैसे मिलेंगे। ऐसे में अभी वो और ऊँची कीमत का इन्तजार कर रही है। महिला की मां कैंसर पेशेंट है। ऐसे में मोती बेचकर वो अपनी मां का इलाज करवाएगी।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली