ठंड बढ़ते ही शख्स के सीने में होने लगता था दर्द, X-Ray रिपोर्ट में दिखी खौफनाक चीज

फ़िलीपीन्स में रहने वाले एक शख्स की एक्सरे रिपोर्ट इन दिनों चर्चा में है। शख्स की रिपोर्ट में उसके लंग्स के पास डॉक्टर्स को स्टील का चाकू नजर आया। ये चाकू बीते 15 महीने से शख्स की बॉडी के अंदर था। अब रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2021 7:13 AM IST

हटके डेस्क: आपने आजतक लापरवाही के कई मामले देखे होंगे। लेकिन क्या किसी ऐसे लापरवाह इंसान के बारे में आपने सुना है जिसने अपनी बॉडी में स्टील की ब्लेड को घुसाकर रखा। हैरानी की बात तो ये है कि शख्स को पता भी नहीं था कि उसकी बॉडी में ये धारदार चीज मौजूद है। फिलीपीन्स में रहने वाले 25 साल के केंट रयान टोमाओ की एक्सरे रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ। 

सरकारी अस्पताल ने की लापरवाही 
जानकारी के अनुसार पिछले साल की शुरुआत में केंट के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें उसकी छाती पर घाव हो गया था। जब वो सरकारी अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टर्स ने सिर्फ उसके घाव की सिलाई कर दी। डॉक्टर्स ने ना किसी तरह का एक्सरे किया ना दूसरी जांच की। घाव धीरे-धीरे भर गया। लेकिन इसके बाद से ही शख्स के सीने में दर्द रहने लगा था। 

ठंड में होता था बुरा हाल 
इस हमले के बाद केंट के घाव भर गए। लेकिन जब भी ठंड बढ़ती थी, तब उसके सेने में दर्द बढ़ जाता था। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस बीच केंट ने एक जगह नौकरी की एप्लिकेशन डाली। वहां उसे अपनी मेडिकल रिपोर्ट सब्मिट करनी थी। इसी के लिए केंट ने एक्सरे करवाया था। इसमें डॉक्टर्स को उसकी छाती में चाकू नजर आया। 

फिर से करवाएंगे ऑपरेशन 
इस रिपोर्ट के आने के बाद केंट को समझ आया कि आखिर उसके सीने में क्यों दर्द होता था? अब वो उसी अस्पताल जाने की तैयारी में है जहां उसका सर्जरी हुआ था। डॉक्टर्स ने उसके घाव को सिर्फ सिल दिया था। अब जाकर खुलासा हुआ कि चाकू अंदर ही रह गया था। ऐसे में ऑपरेशन कर चाकू को निकाला जाएगा। 
 

Share this article
click me!