प. बंगाल: कुछ राहतों के साथ 15 जुलाई तक बढ़ाई गई पाबंदी, कुछ शर्तों के साथ बस चलाने-बाजार खोलने की अनुमति

Published : Jun 28, 2021, 06:11 PM IST
प. बंगाल: कुछ राहतों के साथ 15 जुलाई तक बढ़ाई गई पाबंदी, कुछ शर्तों के साथ बस चलाने-बाजार खोलने की अनुमति

सार

कोविड -19 मामलों में गिरावट आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों में और ढील दी गई है। हालांकि, कर्फ्यू 15 जुलाई तक जारी रहेगा।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में कुछ ढील के साथ कर्फ्यू 15 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को ये घोषणा की। पहले प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ाया गया था। 

पश्चिम बंगाल में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? 
- 50 प्रतिशत स्टाफ और बैठने की व्यवस्था के साथ सैलून, जिम और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति
- प्राइवेट और सरकारी ऑफिस को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच  खोलने की अनुमति। 
- बैंक और वित्तीय संस्थानों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच काम करने की इजाजत
- 50 फीसदी क्षमता वाली प्राइवेट और पब्लिक बसों की अनुमति। सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 
- सब्जी बेचनेवालों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनुमति है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक बाकी बाजारों को खोलने की अनुमति है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO