
ट्रेंडिंग डेस्क : अजगर को देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन अगर यह आंख के सामने ही किसी को अपना शिकार बनाने को झपटे तो.. अजगर पहले अपने शिकार को काटते हैं, फिर उसे लपेटकर दम घुटने तक दबाए रखते हैं. जब शिकार की मौत हो जाती है तो उसे निगल जाते हैं। ऐसा ही दिल दहलाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक विशाल अजगर एक आदमी पर हमला कर उसके चेहरे को काट लेता है।
दिल दहला देगा यह वीडियो
सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम पर वायरल वीडियो (Viral Video) में एक आदमी दिखाई दे रहा है, जो अपने पालतू जालीदार अजगर की देखभाल कर रहा है। देखते ही देखते यह अजगह उस पर हमला कर देता है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह शख्स बड़े आराम से एक बड़े से बॉक्स में बैठे अजगर को अपनी बाहों में उठाए हुए है। उसके पास एक महिला और उसका पालतू कुत्ता भी टहल रहा है। तभी एकाएक अजगर उस शख्स पर हमला कर देता है, इसके बाद महिला और अन्य लोग उसे बचाने में जुट जाते हैं। देखें वीडियो..
अजगर आदमी को नहीं छोड़ता
इस वीडियो में दिख रहा है कि उस आदमी की पूरी फैमिली, उसे बचाने की पूरी कोशिश करता है। अजगर आदमी के चेहरे पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखता है और उसे जरा सा भी छोड़ता नहीं है। आदमी दर्द से छटपटा रहा है, फैमिली अजगर को उसके फेस से हटाने की कोशिश करती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'laris_a9393' नाम की आईडी से वायरल हुआ है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
मलेशिया में लैंडस्लाइड: पिकनिक स्पॉट पर लगे कैम्पों पर टूटकर गिरा पहाड़, मलबे में दबे थे ये मासूम, 12 PICS
Shocking News : युगांडा में दो साल के बच्चे को निगल गया दरियाई घोड़ा, लेकिन फिर हुआ चमत्कार
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News