- Home
- World News
- मलेशिया में लैंडस्लाइड: पिकनिक स्पॉट पर लगे कैम्पों पर टूटकर गिरा पहाड़, मलबे में दबे थे ये मासूम, 12 PICS
मलेशिया में लैंडस्लाइड: पिकनिक स्पॉट पर लगे कैम्पों पर टूटकर गिरा पहाड़, मलबे में दबे थे ये मासूम, 12 PICS
कुआलालम्पुर(KUALA LUMPUR). ये तस्वीरें मलेशिया के सेलांगोर राज्य में हुए भूस्खलन(landslide) के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की हैं। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे कई मासूमों की जिंदगी बचा ली। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद रेस्क्यू टीम की आंखों में खुशी से नमी आ गई। बता दें कि लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। कई लोग अभी भी लापता हैं। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक, मलबे से 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 400 पुलिस वालों को लगाया गया है। देखें कुछ तस्वीरें...

लैंडस्लाइड की घटना सेलांगर शहर के बटांग काली( Batang Kali) इलाके 16 दिसंबर(स्थानीय समयानुसार) अलसुबह हुई। यह एक पिकनिक स्पॉट है।
जिस समय लैंडस्लाइड हुई, उस समय यहां लगे विभिन्न कैंप्स में 90 से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस चीफ सुफियान अब्दुल्ला के अनुसार, 30 मीटर यानी 98 फीट की ऊंचाई से सड़क पर कई चट्टानें गिरीं। मलबा 1.2 हेक्टेयर एरिया में फैल गया था।
उप प्रधान मंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने कहा कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विभिन्न एजेंसियां पीड़ितों की तलाश के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं, मशीनरी और खोजी कुत्तों(search dogs ) का इस्तेमाल उन्हें खोजने के लिए किया जा रहा है।
उप प्रधान मंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने क्षेत्र का दौरा करने के बाद मीडिया से कहा, "इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।"
उप प्रधानमंत्री अहमद ज़ाहिद ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में, विशेष रूप से पूर्वी तट पर भारी बारिश की चेतावनी के साथ ढलानों और पहाड़ियों पर पानी की तेज धाराएं बहेंगी, जिससे आगे भूस्खलन हो सकता है। लिहाजा ऐसे सभी कैम्पनिंग साइट्स को खाली करने की सलाह दी जा सकती है।
राज्य समाचार एजेंसी बरनामा(Bernama)के अनुसार, इससे पहले गृह मंत्री सैफुद्दीन नसिशन ने कहा था कि 15 सरकारी एजेंसियों के कर्मी जीवित बचे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं। सैफुद्दीन ने यह भी कहा कि पुलिस को एहतियात के तौर पर अगली सूचना तक क्षेत्र में सभी शिविर स्थलों और मनोरंजक स्थलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
इस बीच, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शुक्रवार शाम सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशंस स्थल का दौरा करने के बाद पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा, "हम सहायता में तेजी लाएंगे।"
कि भूस्खलन अचानक से हुआ। 57 वर्षीय टूरिस्ट लियोंग जिम मेंग ने कहा कि उन्हें लगा कि जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो और उनके कैंपसाइट पर भूस्खलन से पहले जमीन नीचे खिसक गई।
लियोंग जिम मेंग ने स्थानीय मीडिया को बताया, "घटना रात के 2 बजे हुई, तब हम सो रहे थे। आखिर बाहर क्या हुआ है, यह साफ नजर नहीं आया, क्योंकि बहुत अंधेरा था।"
अधिकारियों द्वारा जारी फुटेज में पहाड़ी ढलान से लगभग 100 फीट नीचे कैंपसाइट की ओर कीचड़ का एक बड़ा ढेर देखा गया, जो इसके रास्ते में सब कुछ समतल कर गया था।
प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री निक नाज़मी निक अहमद ने कहा कि भूस्खलन 450,000 क्यूबिक मीटर मिट्टी के ढलान की विफलता के कारण हुआ था। उनके मंत्रालय के तहत खनिज और भूविज्ञान विभाग ने क्षेत्र का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों को साइट पर भेजा है।
निक नाज़मी निक अहमद ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा, "वे स्थिति की निगरानी करेंगे और मिट्टी में कोई और हलचल होने पर बचाव दल को सतर्क करेंगे। हमारी जांच में पता चला कि ढलान में 500 मीटर x 200 मीटर का क्षेत्र शामिल है, जिसकी गहराई 8 मीटर है।"
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।