
ट्रेंडिंग डेस्क : हर साल की तरह इस साल भी हिंदी के कुछ शब्दों को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (Oxford Dictionary) ने अंग्रेजी के शब्दकोष में जगह दी है। इन शब्दों में देश, बिंदास, दीया, बच्चा और अलमारी समेत 800 नए शब्द हैं। जो अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की शान बढ़ाएंगे। अपने नए संस्करण में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हिंदी के कुछ ऐसे प्रचलित शब्दों को शामिल करता है, जिसका इस्तेमाल देश में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं को बोलने वाले लोग आमतौर पर करते हैं। मंगलवार को इस डिक्शनरी का नया एडिशन लॉन्च किया गया है।
इंग्लिश बोलने वाले भारतीयों को फायदा
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के मुताबिक, अब भारतीय अंग्रेजी ने इस डिक्शनरी में शामिल दुनियाभर में बोले जाने वाले Accent के अलग-अलग तरीकों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी है। इन शब्दों को डिक्शनरी में शामिल कर हिंदी और इंग्लिश के बीच के गैप को भरा है। बता दें कि भारत में करीब 13 करोड़ लोग इंग्लिश बोलते हैं, जिन्हें इसका फायदा होगा।
अब इंग्लिश और भी आसान होगी
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) के प्रनंसीएशन एडिटर डॉ. कैथरीन सैंगेस्टर ने कहा कि 'जब से हमने ब्रिटिश और अमेरिकी इंग्लिश के प्रकार को आगे बढ़ाने के लिए उसमें ऑडियो शामिल करना शुरू किया है, इंडियन इंग्लिश हमारी सबसे बड़ी प्रॉयरिटी और सबसे बड़ी चुनौतियों में एक रही है।’ उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि 'भाषा की कठिनाइयों से निपटने के लिए हमने एक ‘ट्रांस्क्रिप्शन मॉडल’ डेवलप किया है। अब ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में इंग्लिश के ज्यादा प्रकारों के लिए उच्चारण आसानी से उपलब्ध करा सकेंगे।।’
2016 से यह प्रक्रिया जारी
बता दें कि ओईडी 2016 से ही ग्लोबल लेवल पर बोली जाने वाली इंग्लिश के तरह-तरह Accent के तरीकों में बदलाव ला रहा है। इसी वजह से नए-नए शब्द एड कर इसका विस्तार भी किया जा रहा है। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी की इंग्लिश एडिटर डेनिसा सालाजार ने कहा कि, ‘भारत में जो इंग्लिश बोली जाती है, उसके शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल करना दुनियाभर में अंग्रेजी बोलने वाली आबादी के लिए काफी अहम होगा। यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी को भी अपना विस्तार करने में काफी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें
हैदराबाद, कुरनूल, अमरावती और अब विशाखापत्तनम..आखिर बार-बार क्यों बदल रही आंध्रप्रदेश की राजधानी?
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News